लाड़ली बहनों को आज इंदौर से दूसरी किस्त सौंपेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, तैयारियां पूरी

Updated on 10-07-2023 12:47 PM
इंदौरमुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सवा करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में सोमवार को दूसरी किस्त (एक हजार रुपये) जमा कराई जाएगी। इंदौर के सुपर कारिडोर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंगल क्लिक से खातों में राशि जमा कराएंगे और लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे। इस दौरान एक लाख लाड़ली बहनें मौजूद रहेंगी।

मुख्यमंत्री चौहान सोमवार को एयरपोर्ट से लेकर गांधी नगर चौराहा होते हुए सुपर कारिडोर स्थित कार्यक्रम स्थल तक रोड शो में शामिल होंगे। इस दौरान लाड़ली बहनें स्वागत करेंगी। रोड शो के मार्ग में 11 मंच रहेंगे और 11 हजार लाड़ली बहनें लाठी के साथ सशक्तीकरण का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बहनों द्वारा मुख्यमंत्री चौहान को 101 फीट लंबी राखी भी भेंट की जाएगी।

स्वराज संस्थान के सहयोग से महिला स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी देने वाली चित्र प्रदर्शनी भी लगेगी। सम्मेलन में जानकी बैंड की प्रस्तुति, भगोरिया लोक नृत्य, अन्य जनजातीय लोक नृत्य प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा महिला स्व-सहायता समूह, महिला उद्यमियों और स्टार्टअप से जुड़ी बहनों की रचनात्मक गतिविधियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। चित्रकला और रंगोली की साज-सज्जा के साथ ही पिंक साइकिल रैली भी निकलेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सेना की सदस्यों को शपथ भी दिलाएंगे।

धार जिला भी जाएंगे

मुख्यमंत्री धार जिले के राजगढ़ से समीप मोहनखेड़ा में दोपहर करीब दो बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। यहां लाड़ली बहना सेना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मोहनखेड़ा गेट से शाम चार बजे मुख्यमंत्री का रोड शो प्रारंभ होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.