बूट कैंप मुख्यमंत्री शिवराज भोपाल में आज करेंगे जनसेवा मित्रों से संवाद

Updated on 04-08-2023 01:11 PM

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार को लाल परेड मैदान भोपाल में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र बूटकैंप में युवाओं से संवाद करेंगे। इस सम्मेलन में प्रदेश के 52 जिलों से लगभग 10 हजार जनसेवा मित्र शामिल होंगे। कैंप का उद्देश्य जनसेवा मित्रों को प्रेरित करना है, जो राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जमीनी स्तर पर जागरूकता का संचार करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम की थीम यूथ फार एमपी रहेगी। इसमें पांच सत्र होंगे।

इस कार्यक्रम में पहला सत्र यूथ फार न्यू एज लर्निंग, दूसरा सत्र यूथ फार नेक्स्ट जेनरेशन गवर्नेंस, यूथ फार कम्युनिटी, तीसरा सत्र यूथ फार हेरिटेज, यूथ फार एनवायरमेंट, चौथा सत्र यूथ फार डेमोक्रेसी और पांचवां सत्र यूथ फार डेवलपमेंट आफ मध्य प्रदेश होगा। मुख्यमंत्री पांचवें सत्र में युवाओं को प्रदेश के विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित करने के साथ उनके परिजन और लाभांवित हितग्राहियों से भी संवाद करेंगे।

मप्र ईज आफ डूइंग बिजनेस कान्क्लेव आज भोपाल में, औद्योगिक कठिनाइयों पर होगा मंथन

उधर, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) के सहयोग से एमपी औद्योगिक विकास निगम (एमपीआइडीसी) मध्य प्रदेश ईज आफ डूइंग बिजनेस कान्क्लेव- 2023 आज शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर भोपाल में होगा। कान्क्लेव का उद्देश्य व्यवसाय करने में आसानी बढ़ाकर और उनकी परिचालन लागत को कम करके उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण को बढ़ावा देना है। कान्क्लेव में वर्तमान के सुधारों पर सूचना प्रसार, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत और मध्य प्रदेश में संचालित उद्योगों के लिए समस्या समाधान की सुविधा पर मंथन होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.