मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपरिवार भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की

Updated on 11-09-2023 06:29 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकालेश्वर मंदिर में प्रदेश में उत्तम वर्षा के लिए विगत दिनों की गई प्रार्थना और मनोकामना पूर्ण होने पर आज उज्जैन में सपत्निक भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल का षाडशोपचार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से संपूर्ण प्रदेश की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की। पूजन में पुत्र श्री कुणाल सिंह चौहान भी शामिल हुए। गर्भगृह में पं.प्रदीप गुरू, पं.दिलीप गुरू आदि ने पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। इसके बाद नन्दी हॉल में पं.घनश्याम पुजारी, पं.प्रदीप गुरू, पं.सत्यनारायण शर्मा सहित लगभग 71 पुजारियों ने पूजन कराया।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुर सिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, पूर्व सांसद श्री चिन्तामणि मालवीय, श्री विवेक जोशी, श्री विशाल राजौरिया, श्री इकबाल सिंह गांधी, श्री संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री दिलीप सिंह शेखावत, श्री जगदीश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

भक्तों ने भेंट किया 51 लाख रु. का चेक

मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन के बाद नन्दी मण्डपम में मुम्बई से आये भक्तों ने 51 लाख रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चेक महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति को सौंपा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.