मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी पदक विजेताओं को बधाई

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
भोपाल ।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों को निरंतर प्राप्त हो रही सफलताओं पर प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज राइफल शूटिंग में ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास बनाने वाली सुश्री अवनि लखेरा को बधाई दी है।
अवनि को इसी सप्ताह दो पदक प्राप्त हुए हैं। गत 30 अगस्त को अवनि लखेरा ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में  पहला स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीता था। आज पुन: अवनि को 50 मीटर राइफल शूटिंग में ब्रांज मेडल मिला है। अवनि किसी ओलम्पिक या पैरालिंपिक्स में एक साथ दो पदक प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी है। निश्चित ही यह साधारण उपलब्धि नहीं है। अवनि ने भारत के गौरव को बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत के लिए पैरा तीरंदाजी में कांस्य पदक जीतने पर हरविंदर सिंह को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के समर्पण, जज्बे और जुनून का ही परिणाम है कि आज हमें यह पदक प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि आज ही हाई जम्प में भारत के लिए प्रवीण कुमार ने रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ट्वीट कर कहा कि सदैव जीतते रहिए, शुभकामनाएँ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.