मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री-मंडल द्वारा लिये गये जनहितकारी निर्णय पर आभार व्यक्त किया

Updated on 25-11-2021 09:14 PM

भोपाल।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री-मंडल द्वारा लिये गये गुना और श्योपुर जिलों में घरों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी जैसे जनहितकारी निर्णयों के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि पीएमएवाइआर के तहत मध्यप्रदेश के गुना और श्योपुर जिलों में लगभग 23 हजार 928 घरों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी देने से इस राशि से निर्माण कार्यों में तेजी आयेगी और हम और अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध करा सकेंगे।

अपने मकान का मालिक होना सबका सपना होता है। पीएमएवाइआर प्रदेश के हमारे जनजातीय भाई-बहनों के लिए एक बड़ा वरदान रही है। अब इस योजना में गुना जिले में 4762 और श्योपुर जिले में 19 हजार 166 मकान बनाकर जनता के सपने साकार किये जायेंगे।. इन विकास परियोजनाओं पर कुल 327 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के  नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री-मंडल ने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना को स्वीकृति प्रदान कर युवाओं के जीवन में आत्म-निर्भरता का रंग भरा है। इसके माध्यम से अगले 5 वर्षों में लगभग 7 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री-मंडल ने राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की अवधि के लिए अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुकों को 3,054 करोड़ रुपये की वृत्तिका सहायता देने की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केंद्रीय मंत्री-मंडल द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करने के निर्णय का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस निर्णय से देश के 80  करोड़ गरीब भाई-बहनों के जीवन को सुगम बनाया गया है। यह निर्णय अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.