प्रदेश के हर गाँव और हर खेत में पानी पहुँचाने का संकल्प है मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 19-08-2023 06:47 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के हर गांव और हर खेत में पानी पहुंचाने का हमारा संकल्प है। प्रदेश में सभी का आर्थिक सशक्तिकरण करके भी रहेंगे। बहनों की आमदनी कम से कम दस हजार रुपए करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत सर्वे कराकर पात्र लोगों को पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। अपने स्कूल में 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को स्कूटर और छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के भिलाई ग्राम में 1533. 64 लाख रुपए राशि की खजूरी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन और बारेला समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद श्री रमाकांत भार्गव, मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, श्री कार्तिकेय चौहान, मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बारेला, पूर्व मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य और जन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अनुसूचित जनजाति के भाई-बहन उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पहले इस क्षेत्र में पानी, सिंचाई, बिजली, सड़क की कमी थी। मैंने मुख्यमंत्री बनते ही पानी, सिंचाई, बिजली की सुविधाएं उपलब्ध कराईं और सड़कों का जाल बिछाया। नर्मदा जल, पाइप लाइन बिछाकर घरों में नल से पहुँचाने का कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में बहनों के खाते में हर माह एक-एक हजार रुपए की राशि डाली जा रही है। इसे धीरे-धीरे बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्या दान योजना, गांव से बाहर पढ़ाई करने लाने वाले विद्यार्थियों को नि:शुल्क साइकिल प्रदाय योजना सहित अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पहले अनुसूचित जनजाति के भाई-बहनों पर अत्याचार, अन्याय होता था। हमारी सरकार ने अनुसूचित जनजाति पर होने वाले अत्याचारों को रोका ही नहीं बल्कि राज्य सरकार विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने पैदल यात्रा निकालकर अनुसूचित जनताति समाज में जागृति उत्पन्न करने और उनको अपना अधिकार प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया। प्रदेश में माफियाओं से जमीन का कब्जा हटाया और गरीबों को पट्टे देने का कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटे-बेटियों की पढ़ाई- लिखाई में कोई कमी नहीं होने देंगे। युवाओं को स्व-रोजगार के लिए लोन दिया जा रहा है। आज गरीबों को मुफ्त में राशन, बेटियों की शादी, लाड़ली बहनों को एक हजार रुपए देने जैसी कई योजनाएं चला कर लोगों की जिंदगी बदलने का कार्य किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.