मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गोटेगाँव में स्व. मणिनागेंद्र सिंह पटेल को श्रद्धांजलि दी

Updated on 14-05-2023 07:37 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज नरसिंहपुर ज़िले के गोटेगाँव की नई कृषि उपज मंडी में विधायक श्री जालम सिंह पटेल के सुपुत्र स्व. श्री मणिनागेंद्र सिंह पटेल (मोनू भैया) की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने स्व. मणिनागेंद्र सिंह पटेल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिवारजन को ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. मोनू के समाज-सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मैं बचपन से मोनू को जानता था। पटेल परिवार ने श्री मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन द्वारा उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस फाउंडेशन द्वारा युवाओं के ब्लड सेम्पल लेकर जाँच कराई जायेगी, जिससे गंभीर रोगों का समय पर पता लगा कर उनका तत्परता से उपचार किया जा सके।

केंद्रीय जल शक्ति, खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्रद्धांजलि सभा में आये सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने परिवार की ओर से स्व. मोनू पटेल के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग सहित सांसद, विधायक, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.