मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया वैक्सीनेशन केन्द्र का निरीक्षण

Updated on 09-12-2021 06:03 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी नागरिक वैक्सीन के दोनों डोज़ लगाकर कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज वैक्सीनेशन महाअभियान के अंतर्गत भोपाल के लालघाटी क्षेत्र, एयरपोर्ट रोड स्थित शासकीय नवल शाह हाई स्कूल में टीकाकरण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यालय में संचालित टीकाकरण केंद्र की व्यवस्थाएं भी देखीं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीका लगवाने आए नागरिकों से बातचीत की और उन्हें वैक्सीनेशन के महत्व की जानकारी दी। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित भी किया। कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगवाने आयी दाता कॉलानी निवासी सुश्री संगीता साही से भी बातचीत की और उसके अनुरोध पर साथ में तस्वीर भी खिंचवाई।

-तीसरी लहर हम आने ही दें, ऐसी कोशिश करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि दुनिया में एक बार फिर से कोरोना के नए वेरिएंट का हड़कंप मचा हुआ है। तीसरी लहर की आशंका बताई जा रही है। दूसरी लहर में हम सभी ने अनेक कष्ट सहे हैं, इसलिए प्रदेशवासियों से प्रार्थना है कि पहली कोशिश यही हो कि हम तीसरी लहर आने ही दें। वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवाएं ताकि किसी संकट में पड़ें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के किसी भी वेरिएंट से बचाव का उपाय वैक्सीनेशन ही है। हम सभी को तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना है। इसके लिए चेहरे को ढंकने या मास्क का उपयोग करने, परस्पर दूरी रखने और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने की आवश्यकता है। फेस मॉस्क एक कारगर उपाय है, इससे 90 प्रतिशत बचाव हो जाता है। इसे वैज्ञानिकों ने भी माना है। इन सावधानियों के साथ ही वैक्सीनेशन का लाभ लेना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यह वैक्सीन नि:शुल्क रूप से नागरिकों को उपलब्ध करवाई है। यदि वैक्सीन के दोनों डोज़ लग जाते हैं तो संक्रमण का खतरा न्यूनतम हो जाता है।

-मध्यप्रदेश के नागरिक जागरूक हैं, सभी को वैक्सीन लगे यह आवश्यक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनजागरूकता के फलस्वरूप प्रथम डोज़ 94 प्रतिशत और द्वितीय डोज़ 71 प्रतिशत लोगों ने लगा लिया है। संपूर्ण पात्र आबादी को दोनों डोज़ लगवाना है। जिन्होंने दूसरा डोज़ नहीं लगवाया है और यदि संक्रमण फैलता है तो वे अपने साथ ही पड़ोसियों और अन्य लोगों को संकट में डालने का कार्य करते हैं। इसलिए जिन भी व्यक्तियों ने दूसरा डोज़ नहीं लगवाया है वे इसे अनिवार्य रूप से लगवा लें। बहुत कम ऐसे लोग होंगे जिन्हें पहला डोज़ भी नहीं होगा। उन्हें भी प्राथमिकता से पहला डोज़ लगवा लेना चाहिए। मध्यप्रदेश में आज 08 दिसम्बर के पश्चात 16 एवं 22 दिसम्बर को वैक्सीनेशन महाअभियान के तहत विभिन्न केन्द्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। संक्रमण का बेहतर मुकाबला करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति स्वयं के साथ अन्य सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। हम से कोई नहीं चाहता कि कभी फिर से लॉकडाउन लगे, जिन्दगी ठहर जाए या व्यापार-धंधे ठप हो जाएं, इंसान की जिन्दगी संकट में पड़े, ऐसा कोई नहीं चाहता। इसके लिए हर व्यक्ति वैक्सीन के दोनों डोज़ लगवाना सुनिश्चित करें।

-अस्पतालों में आवश्यक प्रबंध

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसी भी संकट का मुकाबला करने के लिए राज्य तैयार है। अस्पतालों में आवश्यक बिस्तर, ऑक्सीजन प्लांट, कंसन्ट्रेटर और वेंटीलेटर्स के साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मंत्रिपरिषद के सदस्य, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के सदस्य, स्वैच्छिक संगठन के पदाधिकारी और जिलों में स्थानीय प्रशासन द्वारा अस्पतालों में सभी व्यवस्थाओं को देखा-परखा जा रहा है। मध्यप्रदेश में जनसहयोग से कोरोना पर बेहतर नियंत्रण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। हम आने वाले किसी भी संकट का सामना करने के लिए तैयार हैं। प्रयास यही है कि हम आवश्यक उपायों से तीसरी लहर और उसके कारण पैदा होने वाली समस्याओं का आधार समाप्त कर दें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.