मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया लाड़कुई में 154 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

Updated on 02-10-2023 12:50 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के लाड़कुई में 154.47 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक क्रांति का अभियान चल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आम नागरिकों का जीवन बदलने का मिशन चल रहा है। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। गांवों में शानदार सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम राइज स्कूल, अस्पताल बन रहे हैं। विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। जनता की जिंदगी को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में तेंदूपत्ता तोड़ने वाले भाई-बहनों को जूते- चप्पल, पानी की कुप्पी, साड़ी आदि सामग्री दी जा रही है। जनता की सेवा ही पूजा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अब लाड़कुई के शासकीय महाविद्यालय में एम.ए. की कक्षाएं प्रारंभ करेंगे। उन्होने कहा कि उन्होने यह महाविद्यालय शुरू करवाया था।

श्री चौहान ने कहा कि बहनों ने कभी सोचा नहीं होगा कि ऐसा भी एक दिन आएगा कि भैया उनके खाते में सीधे पैसा डालेगा। मुख्यमंत्री ने तेंदुपत्ता संग्राहकों को हितलाभ प्रदान किया।

वन मंत्री कुंवर विजय शाह और सांसद श्री रमाकांत भार्गव तथा जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 96 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि से 51 किलोमीटर के सीहोर-इछावर-कोसमी मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होने 20 करोड़ 30 लाख की लागत से मांगरोल से टीकामोड-बाबडीखेडा-रतनपुर से लाचौर मार्ग, 03 करोड़ 91 लाख की लागत से मोंगराखेडा से भूराखेडा सड़क, 31 करोड़ की राशि से निर्मित होने वाले जनजातीय कन्या शिक्षा परिसर लाड़कुई झाली, 71 लाख रूपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद भादाकुई के भवन निर्माण, 71 लाख की लागत से उप स्वास्थ्य केन्द्र बसंतपुर का भवन निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय वीरपुर का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनपरिक्षेत्र कार्यालय लाड़कुई का निर्माण कार्य, 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सेवनिया परिहार का निर्माण कार्य, 26 लाख की लागत से वनरक्षक नाका मगरपाट का निर्माण कार्य एवं 13 लाख की लागत से वनरक्षक नाका सिराड़ी का निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

परिवार की भांति चल रही सरकार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों के खातों हर महीने धनराशि डाली जा रही है। अक्टूबर से हर माह 1250 रुपए कर दिए हैं। धीरे-धीरे यह राशि 3 हजार रुपए तक कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में छूटे भाई-बहनों के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत सर्वे कर मकान बनाकर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पांचवीं और आठवीं पास कर दूसरे गांव पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों को साइकिल 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और अपनी शाला में टॉप करने वाले 3-3 छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में हितलाभ वितरण

इस वर्ष मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना में सीहोर जिले के 20,956 संग्राहक परिवारों में प्रत्येक परिवार के मुखिया सदस्य को 19,602 जूते, 17,856 महिलाओं को चप्प्ल 20,956 परिवारों को पानी की बोतल तथा परिवार की प्रत्येक महिला सदस्या को 38,016 साड़ियों का वितरण किया जा रहा है।

इस योजना में लगभग 2 करोड़ 98 लाख रूपये खर्च किये गये हैं। वर्ष 2023 में तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन में 19055.035 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण कराया गया, जिसमें कार्डधारी 17, 399 संग्राहक परिवारों को 61, 784 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की राशि लगभग 5 करोड़ 71 लाख का भुगतान किया गया है। वर्ष 2023 में संग्रहण वर्ष 2021 तेंदूपत्ता संग्रहण प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि लगभग 3 करोड़ 07 लाख का भुगतान किया गया है और संग्रहण वर्ष 2022 तेन्दूपत्ता संग्रहण प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि लगभग 5 करोड़ 58 लाख का भुगतान किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.