मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आँवला और सप्तपर्णी का पौधा लगाया

Updated on 06-12-2021 05:40 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज रंगमंच, टी.वी. एवं फिल्म के प्रख्यात अभिनेता राजीव वर्मा के साथ आँवला और सप्तपर्णी का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न व्यक्तियों के साथ पौध-रोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पौध-रोपण धरती माता के ऋण को चुकाने का छोटा सा प्रयास है। इस प्रयास में अधिक से अधिक व्यक्तियों को सहयोग करना चाहिए।

श्री राजीव वर्मा अभिनेता होने के साथ आर्किटेक्ट और प्लानर भी हैं। श्री वर्मा दो दशकों से अधिक समय से फिल्म और टेलीविजन में काम कर रहे हैं। श्री वर्मा ने अपना कॅरियर टेलीविजन सीरियल चुनौती से वर्ष 1987-88 में शुरू किया। उनके द्वारा अभिनीत फिल्मों में मैंने प्यार किया, दीदार, हम दे दिल दे चुके सनम, यह रास्ते हैं प्यार के, हम साथ-साथ हैं, कच्चे धागे, बीवी नंबर वन, हिम्मतवाला, जीत, चलते-चलते, हर दिल जो प्यार करेगा आदि प्रमुख हैं।

आज लगाया सप्तपर्णी का पौधा एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इस औषधीय पौधे का उपयोग विभिन्न दवाओं के निर्माण में किया जाता है। आँवला वृक्ष समस्त भारत में जंगलों तथा बाग-बगीचों में होता है। आँवला को आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल भी कहा गया है। आयुर्वेद के अनुसार आँवला एक ऐसा फल है, जिसके अनगिनत लाभ हैं। इसको नियमित सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
इंदौर। इस मई में इंदौर एक अद्वितीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। शिवशाही महानाट्य — एक भव्य ऐतिहासिक मेगा नाटक — छत्रपति शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, दूरदर्शिता और बलिदान की…
 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
Advt.