मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगद, बेलपत्र, मौलश्री, गुलमोहर और पीपल के पौधे रोपे

Updated on 07-10-2023 05:49 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बरगद, बेलपत्र, मौलश्री, गुलमोहर और पीपल के पौधे रोपे। जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण किया और विभाग में वरिष्ठ पदों के प्रभार सौंपे जाने की घोषणा के त्वरित क्रियान्वयन के लिए धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग में पहली बार बड़ी संख्या में एक साथ अधिकारी और कर्मचारियों को प्रत्येक संवर्ग में वरिष्ठ पद का प्रभार सौपा गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। जनसंपर्क आयुक्त श्री मनीष सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्य शासन की नीतियों, विकास कार्यक्रमों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने और उत्कृष्ट प्रचार-प्रसार कार्य करने के लिए भी अधिकारियों की कार्यप्रणाली को सराहा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पेसा मोबिलाइजर भी पौध-रोपण में शामिल हुए। इनमें बैतूल, खरगोन, रतलाम, डिण्डौरी, शहडोल और धार जिलों के 59 पेसा मोबिलाइजर शामिल हैं। नेहरू युवा केन्द्र संगठन मध्य प्रदेश के श्री सुरेन्द्र शुक्ला, श्री संजय शुक्ला, हर्षा हसवानी, दीपिका उदासी, संजय शुक्ला, श्री अक्षरा श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव के अलावा श्री शुभम शुक्ला और शिवानी शुक्ला ने भी पौध-रोपण किया। अशोक नगर के सामाजिक कार्यकर्ता श्री शालिकराम श्री दिलीप कुमार, श्री विनीत कुमार, श्री यशवंत रघुवंशी और मनीष कुमार भी पौधरोपण में शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.