मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद, आम, जामुन और पीपल के पौधे रोपे

Updated on 24-04-2023 12:18 AM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद, आम, जामुन और पीपल के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री के साथ शहीद परिवार के सदस्यों, अखिल भारतीय विश्नोई महासभा एवं धाकड़ किरार समाज के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। श्रीमती सुनीता नगेले ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीदों के परिजन को चेक भी प्रदान किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी और अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह चौहान, विधायक नरसिंहपुर श्री जालम सिंह पटेल, अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के सदस्य सर्वश्री देवेन्द्र बुढ़िया, पतरात लोम, अरविंद सारण, विक्की विश्नोई, विकास, वैभव विश्नोई एवं पूनम पवार, शहीद परिवारों के सदस्य श्रीमती संगीता भार्गव, लीला भार्गव, वंश भार्गव, विकास, वर्षा भार्गव, सोनाराम, आकाश, सूरज, आर.के. जाटव, प्रेमचंद और रूबी सहित पत्रकार श्री सरमन नगेले और तृषा नगेले उपस्थित थी।

एमपीपोस्ट के 20 वर्ष पूर्ण होने पर पौध-रोपण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एमपीपोस्ट के 20 वर्ष पूर्ण होने पर पौध-रोपण किया। पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल मीडिया पर्यावरण को न केवल संरक्षित करता है बल्कि उसके विस्तार में भी योगदान देता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश में न्यूज़ पोर्टल एमपी पोस्ट की 20 वर्ष पहले शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एमपी पोस्ट के चीफ मैनेंजिंग एडिटर और स्टाफ को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.