शहडोल दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री श्री चौहान, दिखे अलग अंदाज में

Updated on 26-06-2023 05:45 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को शहडोल दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 27 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की संवेदनशीलता के तो सभी कायल हैं लेकिन तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात उनका का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जो भावनात्मक भी रहा और हृदयस्पर्शी भी। यही बात उन्हें अन्य राजनीतियों से अलग बनाती है।

मजदूरों के बीच पहुँचे सीएम

कार्यक्रम सबंधी तैयारियों का जायजा लेने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान शहडोल के पकरिया गाँव में भरी दोपहरी में मजदूरों को काम करते देख उनके बीच पहुँच गए। मुख्यमंत्री को अपने बीच देख काम कर रहे मजदूरों के चेहरों पर खुशी और आनन्द का ठिकाना न रहा। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। मुख्यमंत्री ने मजदूर भाई-बहनों से चर्चा कर उनके हाल-चाल जान आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने मजदूरी कर रही बहनों से संवाद कर लाड़ली बहना योजना के बारे में जानकारी ली और फिर मजदूरों के साथ फोटो भी खिंचाईं।

मुख्यमंत्री ने पूछा- अम्मा कैसे दिए जामुन

सड़क के किनारे बैठकर जामुन बेच रही महिला को देख मुख्यमंत्री खुद को रोक न सके। पैदल सड़क पार कर जामुन बेच रही अम्मा के पास पहुँचे, जामुन चखे और उनके हाल- चाल भी जाने। इस दौरान जितनी खुशी और प्रसन्नता अम्मा के चेहरे पर झलक रही थी, उतने ही खुश मुख्यमंत्री भी दिखे। इस बीच मुख्यमंत्री ने वहाँ छोटे- छोटे बच्चों से भी बातें की।

फुटबॉल खेलते बच्चों के बीच मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री चौहान मैदान में फुटबॉल खेल रहे बच्चों के बीच भी पहुँच गए और फुटबॉल खेलते बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। उनके परिवार और खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

बहनों हमें गरीब नहीं, लखपति बनना है

मुख्यमंत्री गाँव में सड़क किनारे खड़ी महिलाओं के बीच भी पहुँचे और आजीविका मिशन की बहनों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बात करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति की जानकारी ली और कहा कि "बहनों हमें गरीब नहीं रहना, लखपति बनना है।" इस वार्तालप के दौरान मुख्यमंत्री ने बहनों को लाड़ली बहना योजना की जानकारी देकर उनके खुश रहने की कामना की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.