मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सरकार की मंशा विदिशा एजुकेशन हब बने

Updated on 22-11-2021 05:57 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा प्रयास है कि विदिशा आइडियल जिले के साथ एजुकेशन हब के रूप में भी अपनी पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और निर्माण कार्यो को गति देने के लिए लगातार जिलों का दौंरे करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रविवार को विदिशा में शासकीय कन्या महाविद्यालय में लगभग साढ़े आठ करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन साइंस ब्लाक के कक्षों और कन्या छात्रावास के कार्यो का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्माण ऐजेन्सियों के अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य मार्च 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण कार्यों में देरी हुई है। लेकिन विदिशा में कार्य की गति संतोषजनक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि विदिशा में अभियांत्रिकी कॉलेज पूर्व से है, मेडिकल कॉलेज के अलावा अन्य कोर्सेज में भी लगातार नए संस्थान बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदिशा एजुकेशन हब के रूप में पहचान बनाता है तो सरकार इस दिशा में सभी तरह की मदद करेंगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को उत्कृष्ट बनाने के लिए निर्माण स्थल पर मटेरियल लेब भी बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। बीडीए के सीईओ श्री बुद्धेश वैद्य ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य के बारे में जानकारी दी।

रुद्राक्ष का पौधा रोपा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय के गार्डन परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी रोपा। विधायक श्री उमाकांत शर्मा, श्रीमती लीना जैन, श्रीमती राजश्री सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोरण सिंह दांगी सहित अधिकारी मौजूद रहें।

बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ बेतवा नदी के तट पर स्थित श्री बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहन ने मंदिर के विस्तारीकरण कार्यो का भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मंदिर के समीप निर्माणाधीन ब्रिज के कारण मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी भी प्रकार का अवरोध उत्पन्न हो।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.