मुख्यमंत्री श्री चौहान झाबुआ और गौरीहार छतरपुर के सामूहिक विवाह सम्मेलनों में वर्चुअली शामिल हुए

Updated on 26-05-2023 05:41 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बहन-बेटियाँ हमारे लिए देवियाँ हैं। जहाँ बहन-बेटियाँ सुखी हैं, वहाँ समाज सुखी होगा। बेटियों को बोझ नहीं वरदान समझा जाए, इसीलिए प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना लागू की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पंचायतों और नगरीय निकाय निर्वाचन में आरक्षण तथा महिलाओं के नाम अचल संपत्ति की रजिस्ट्री में विशेष छूट की व्यवस्था की गई। महिलाओं का जीवन आसान बनाने के लिए ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना भी लागू की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान झाबुआ जिले की जनपद पंचायत राणापुर और झाबुआ तथा छतरपुर जिले की जनपद पंचायत गौरीहार में मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलनों में निवास कार्यालय से वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने परिणय-सूत्र में बंध रहे झाबुआ जिले के राणापुर जनपद के 217 और झाबुआ के 195 तथा गौरीहार के 310 जोड़ों को शुभकामनाएँ दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नव-विवाहित वर-वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विवाह एक संस्कार है, यह आत्माओं का बंधन और जन्म-जन्म का साथ है। उन्होंने कामना की कि नव-विवाहित दंपत्ति प्रेम से रहें, दोनों परिवारों का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाएँ, सातों वचन निभाएँ और समाज के कल्याण में योगदान भी दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नव-विवाहिताओं को लाड़ली बहना से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी वर्चुअली शामिल हुए। झाबुआ, राणापुर तथा गौरीहार में हुए सम्मेलनों में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और वर-वधु पक्ष के परिजन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.