मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बुढार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों का लिया जायजा

Updated on 26-06-2023 05:41 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 27 जून को शहडोल जिले के बुढार स्थित लालपुर तथा पकरिया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी लालपुर में विशाल जनजाति सम्मेलन में वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन और राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन अभियान का शुभारंभ करेंगे। ग्राम पकरिया में प्रधानमंत्री श्री मोदी फुटबाल खिलाड़ियों, पेसा एक्ट के लाभान्वितों, स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों तथा जनजाति समुदाय के प्रमुखों से संवाद करेंगे। दोनों कार्यक्रम स्थलों पर समुचित तैयारियाँ की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अल्प प्रवास पर शहडोल के बुढार पहुँचकर दोनों कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की यात्रा प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तैयारियाँ उत्कृष्ट हों। किसी तरह की कोर-कसर न रहे। बारिश की संभावना को देखते हुए ऐसी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें, कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान न हो। कार्यक्रम स्थल पर विशिष्ट व्यक्तियों तथा आमजन के बैठने की समुचित व्यवस्था करें। प्रधानमंत्री श्री मोदी पकरिया में स्व-सहायता समूह की दीदियों से संवाद करेंगे। इसके लिए भी सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री मिलेट मिशन के तहत आयोजित विशिष्ट भोज में श्रीअन्न से बने हुए व्यंजनों का जनजाति समुदाय के बंधुओं के साथ रसास्वादन करेंगे। विशिष्ट भोज की व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, जनजाति कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री राम खेलावन पटेल, सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक द्वय श्री जय सिंह मरावी, और श्रीमती मनीषा सिंह, स्थानीय जन-प्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री राजीव कुमार शर्मा और आयुक्त जनसंपर्क श्री मनीष सिंह उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.