मुख्यमंत्री श्री चौहान पन्ना नगर के गौरव दिवस में होंगे शामिल

Updated on 22-05-2023 08:09 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान महाराजा छत्रसाल जयन्ती पर 22 मई को पन्ना नगर के गौरव दिवस एवं छत्रसाल महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान कंकाली देवी मंदिर प्रांगण कुआँताल में 142 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी शामिल होंगे। साथ ही जनकपुर में पन्ना रेलवे स्टेशन भवन का शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान पन्ना प्रवास के दौरान पन्ना विधानसभा के 178 करोड़ रूपये से अधिक के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे। इसमें 5 करोड़ 45 लाख 93 हजार रूपए के 6 विकास कार्य का लोकार्पण और 173 करोड़ से अधिक के 8 विकास कार्य का भूमि-पूजन शामिल है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में अजयगढ़-कुंवरपुर-राजापुर मार्ग, करहिया से डुबकी मार्ग और कल्याणपुर से सरकोहा मार्ग सहित नगर पालिका परिषद पन्ना के वार्ड क्रमांक 3, 11 एवं 18 के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी शामिल है।

लक्ष्मीपुर में कृषि महाविद्यालय भवन का भूमि-पूजन होगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ग्राम लक्ष्मीपुर में नवीन कृषि महाविद्यालय भवन और जनकपुर में पन्ना रेलवे स्टेशन भवन का भूमि-पूजन कर कृषि मेले में शामिल होंगे। इसके बाद छत्रसाल स्टेडियम पन्ना में ग्राम बहिरवारा-रतनपुर सड़क, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ़ में पब्लिक हेल्थ यूनिट, महेन्द्र भवन पैलेस पन्ना का हेरिटेज होटल के रूप में उन्नयन कार्य, अमृत 2.0 के तहत जलप्रदाय योजना एवं वॉटर बाडी रिजूविनेशन के विकास कार्य, सकरिया स्थित हवाई पट्टी के पुनर्निर्माण एवं उड़ान ट्रेनिंग अकादमी के कार्य तथा श्री जुगल किशोर इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.