एक वर्ष में बहनों के खातों में पहुँचेंगे 15 हजार करोड़ मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-08-2023 12:01 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना में सवा करोड़ बहनों के खाते में राज्य सरकार हर माह एक हजार रूपए डाल रही है। एक वर्ष में बहनों के खातों में 15 हजार करोड़ रूपए पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील मुख्यालय पर लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि माताओं-बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने की योजना है लाड़ली बहना योजना। योजना में एक हजार की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 3000 रूपये प्रतिमाह तक किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछोर को जिला बनाने की मांग पर गंभीरता से विचार किया जायेगा। मध्यप्रदेश सरकार जनता के कल्याण के लिये कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लाड़ली लक्ष्मी योजना और अब लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों को सिंचाई के लिये पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। विभिन्न सिंचाई योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। पिछोर की सनघटा सिंचाई परियोजना 150 करोड़ रूपए की लागत से पूरी होगी और 10 हजार किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में न केवल देश और विश्व में बल्कि अब चंद्रमा पर भी चंद्रयान के माध्यम से भारत का ध्वज लहरायेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश, देश भर में अग्रणी बना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 409 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया।

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान पिछोर आए हैं तो 400 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात लेकर आए हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 100 बिस्तर का अस्पताल, 150 करोड़ रूपए की सिंचाई परियोजना के साथ ही अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। सनघटा सिंचाई परियोजना पूरी होने से पिछोर क्षेत्र भी पंजाब की तरह हरा-भरा हो जायेगा।

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि पहले बेटियों को बोझ माना जाता था। मध्यप्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी और अब लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व काम किया गया है। दोनों योजनाओं की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है। किसान भाइयों को भी केन्द्र सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि के रूप में 6 हजार रूपए प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान भी 6 हजार रूपए किसानों के खाते में किसान-कल्याण योजना के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश के किसानों को डबल इंजन सरकार का यह लाभ भी मिल रहा है।

श्री सिंधिया ने कहा कि गरीब कल्याण के क्षेत्र में केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार मिलकर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। सांसद श्री के.पी. यादव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री सुरेश धाकड़, श्री प्रीतम सिंह लोधी सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

जन-दर्शन यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

मुख्यमंत्री की जन-दर्शन यात्रा में पिछोर के मंडी प्रांगण से छत्रसाल स्टेडियम तक के मार्ग पर हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने भी जन दर्शन के दौरान नागरिकों पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया।

लाड़ली बहनाओं ने मुख्यमंत्री को बाँधी राखी

लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया को लाड़ली बहनों राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने अपनी बहनों को सदैव सुखी रहने का आशीर्वाद दिया। लाड़ली बहना सेना ने भी मुख्यमंत्री को स्वयं द्वारा तैयार बड़ी राखी भेंट की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.