मुख्यमंत्री ने कमलापति स्टेशन, जंबूरी मैदान पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Updated on 15-11-2021 05:16 PM

भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को राजधानी के जंबूरी मैदान में जनजातीय गौरव महासम्मेलन में शिरकत करने भोपाल आएंगे। उनके स्वागत के लिए भोपाल में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपने चार घंटे के भोपाल प्रवास के दौरान पीएम मोदी जहां-जहां जाएंगे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं वहां से जुड़ी तमाम गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

 इसी सिलसिले में उन्होंने रविवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां देखीं। इस अवसर पर मंत्री भूपेंद्र सिंह, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया, आयुक्त जनसंपर्क डा सुदाम खाड़े और संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह भी उपस्थित थे। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान जंबूरी मैदान पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर तमाम व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कुछ जरूरी निर्देश भी दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर भी गए और नवनिर्मित हेलीपैड का निरीक्षण किया। यहां पर उन्?होंने होशंगाबाद रोड के नजदीक आवासीय क्षेत्र की आवश्यक साज सज्जा के भी निर्देश दिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस मार्ग से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन जाएंगे। मुख्यमंत्री के अवलोकन के समय वरिष्ठ अधिकारियों सहित मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग उपस्थित थे।

 

मोदी का तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। आंतरिक सुरक्षा के पहले घेरे में एसपीजी कमांडो, दूसरी-तीसरी सुरक्षा में एमपी एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसी के साथ और सेंट्रल पैरामेलेट्री फोर्स के जवान शामिल रहेंगे। हॉक फोर्स के कमांडो भी पुलिस को मिले हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एसपीजी ही सभी सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

इनके अलावा 2 आईजी, 5 डीआईजी, 20 एसपी, 35 एडिशनल एसपी, करीब 80 डीएसपी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। मोदी के आगमन को देखते हुए पूर्व से ही शहर भर के आयोजनों को रद्द करने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियों को रोक दिया गया है। इसके लिए प्रशासन की ओर से लगातार मौका मुआयना किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.