मुख्यमंत्री जनजाति गौरव सप्ताह का आज करेंगे समापन

Updated on 22-11-2021 09:54 PM

 भोपाल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जनजाति गौरव सप्ताह कामंडलाजिले के रामनगर में समापन करेंगे। मुख्यमंत्री समापन कार्यक्रम में भाग लेने सोमवार को मंडला आएंगे। मुख्यमंत्री मंडला शहर के किला परिसर में शहीद शंकरशाह की जन्मस्थली में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे पुलिस लाइन मैदान में हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे तथा किला परिसर में गोंडवाना साम्राज्य के गौरव राजा शंकरशाह एवं रघुनाथशाह की जन्मस्थली में मूर्ति स्थापना स्थल का भूमिपूजन करेंगे।

इसके बाद वे मंडला से रामनगर पहुंचकर मोतीमहल चौहान मंडला से रामनगर पहुंचकर मोतीमहल परिसर के ध्वज स्थल परिसर में पुष्पांजली अर्पित करेंगे। इसके बाद जनजाति गौरव सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रामनगर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार एक जिला एक उत्पाद के तहत मंडला जिले से चयनित कोदो कुटकी के उत्पाद तथा प्रोसेसिंग प्रक्रिया का अवलोकन करेंगे। सीएम गोंडी पेंटिंग प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले के पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही प्रस्तावित अनेक निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। भाजपा ने सीएम के स्वागत के लिए व्यापक की तैयारियां: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मंडला रामनगर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उनकी अगवानी करेंगे।

रामनगर में आयोजित अमन शहीद भगवान बिरसा मुंडा के जन्मोत्सव पर आयोजित जनजाति गौरव दिवस के समापन कार्यक्रम को भव्य ऐतिहासिक बनाने के लिए केंद्रीय इस्पात ग्रामीण विकास मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहु लाल सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने आयोजन स्थल में बेहतर व्यवस्था प्रदान करने तथा जिले के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने अपील की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.