मुख्यमंत्री ने सपत्निक भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की

Updated on 28-08-2023 07:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ श्रावण माह के अन्तिम सोमवार 28 अगस्त को उज्जैन पहुँचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। पं. प्रदीप गुरू ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को श्री महाकाल लोक में ई-रिक्शा से भ्रमण किया। उन्होंने श्री महाकाल लोक के दर्शन के लिये आये श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा कहा कि भगवान महाकालेश्वर सभी का कल्याण करें, सबका मंगल हो।

रक्षा-बंधन पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोमवार को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद रक्षा-बंधन पर्व पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का अवलोकन किया। सवा लाख लड्डुओं का निर्माण किया जा रहा है।

भगवान महाकाल के दर्शन के पूर्व उज्जैन पहुँचने पर हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आत्मीय स्वागत किया गया। विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, पूर्व सांसद श्री चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री रोड़मल राठौर, श्री राजेन्द्र भारती, श्री मुकेश पण्ड्या, श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री प्रकाश प्रजापत, श्री वीरेंद्र कावड़िया, श्री ओम जैन, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री मुकेश यादव, पूर्व नगर निगम सभापति श्री सोनू गेहलोत और श्री राजपाल सिंह सिसौदिया आदि ने आत्मीय स्वागत किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.