मप्र के 66वें स्थापना समारोह में मुख्यमंत्री की अपील

Updated on 02-11-2021 06:12 PM

भोपाल मध्यप्रदेश का 66वां स्थापना दिवस समारोह लाल परेड ग्राउंड पर मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मप्र तेजी से विकास कर रहा है। इस विकास में सरकार के साथ जनता का भी सहयोग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में युवाओं का आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। प्रदेश में भी आत्मनिर्भर मप्र अभियान चल रहा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है।

स्थापना दिवस के कार्यक्रम आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की थीम पर आधारित होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदि शामिल हुए। राज्यपाल मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों के संबोधन के बाद आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश थीम पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत दिनों बाद इतना बड़ा कार्यक्रम हो रहा है। पिछले साल हम कोविड के कारण स्थापना दिवस नहीं मना सके थे। मैं चिकित्सकीय, राजस्व, स्वयंसेवी संस्थाओं सहित सभी सहयोगियों का आभार। लेकिन संकट पूरी तरह टला नहीं है। कोविड से सुरक्षा चाहिए तो वैक्सीन के दोनों डोज जरूरी है। दोनों डोज लगवाएं। पूरे प्रदेशवासियों से कह रहा हूं कि दूसरा डोज 37 प्रतिशत लोगों को लगा है। सभी से निवेदन है कि दूसरा डोज जरूर लगवा लेना। प्रधानमंत्री जी ने मुफ्त में वैक्सीन दी है। हमें लगवाने में क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास में प्रथम मुख्यमंत्री से लेकर अभी तक के अधिकारी और अन्य सभी को प्रणाम करता हूं।पानी के लिए कैन बेतवा को भी जोडऩे जा रहे हैं। सिंचाई के लिए नया लक्ष्य तय करेंगे। रोटी, कपड़ा, मकान, इलाज और घर सरकार देगी।

जल जीवन मिशन के तहत पानी देंगे

सीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाकर गांव गांव में घरों तक पानी पहुंचाएंगे। सूरज से बिजली बनाएंगे। कुसुम योजना के तहत किसान, किसानों का संगठन, दो मेगावाट तक सोलर पावर प्लांट लगाएगी तो उनकी बिजली तीन रुपये पांच से सात पैसे तक खरीदने की गारंटी देंगे। दो हजार मेगावाट तक का हमारा लक्ष्य है। सबसे बड़ी चुनौती रोजगार की है। जो युवा उद्मम शुरू करना चाहेंगे, उन्हें सरकार की गारंटी पर लोन मिलेगा।

रोजगार की चुनौती से निपटने के लिए सरकार हर संभव उपाय करेगी

उन्होंने कहा कि हमने एक साल में उद्योग, रोजगार की दिशा में काफी काम किया है। रोजगार की चुनौती से निपटने के लिए सरकार हर संभव उपाय करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में एक परिवार के अलावा अन्य परिवार रह रहे हैं तो मुख्यमंत्री भूअधिकार योजना का लाभ मिलेगा। उन्हें मुफ्त में प्लाट देकर जमीन का मालिक बनाया जाएगा। उस प्लाट पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जाएगा।

लाड़ली लक्ष्मी योजना की रीपैकेजिंग होगी

शिवराज ने कहा कि सीएम राइज स्कूलों के माध्यम से पढ़ाई होगी। लाड़ली लक्ष्मी योजना की रीपैकेजिंग की जाएगी। बेटियों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। सभी समाजों के आयोग के साथ मिलकर काम किया जाएगा। किसानों को भी लाभ मिलेगा। जैसे हमने कोरोना को साथ मिलकर हराया, वैसे ही सरकार की योजनाओं को सभी का साथ चाहिए। अधिकारों के साथ कतर््तव्यों का भी पालन करें। समाज के सभी वर्ग इसमें साथ दें।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दी बधाई

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने संबोधन में सभी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा मेरी कामना है कि आप सभी के घर में सुख समृद्धि हो। एकजुट होकर सभी लोग आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश में सहयोग दें। स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। यह मेरी अपेक्षा है।

उषा ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया

प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि संस्कृति हमारी पहचान है। संस्कृति विभाग मुख्यमंंत्री जी के नेतृत्व में संस्कृति को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। कोरोना काल में वर्चुअल माध्यम से यह प्रयास किए गए। मुख्यमंत्री जी लगातार निर्देश दे रहे हैं कि सभी विभाग आत्म निर्भरता की ओर आगे बढ़ें। दीपावली के दिन एक दीपक बलिदानियों के नाम भी जलाएं और पास के स्मारक तक उन्हें पहुंचाए।

मध्य प्रदेश की संस्कृति देश की संस्कृति

नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने इस मौके पर सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की संस्कृति देश की संस्कृति है। यह जोडऩे वाली संस्कृति है। विभिन्न धर्म, जातियां, भाषाएं, रस्म किसी और देश में नहीं है। यही विभिन्न हमारे देश को एक झंडे के नीचे रखता है। आज की चुनौतियों और बीस साल पहले की चुनौतियों में अंतर है। कृषि, युवाओं के रोजगार की चुनौतियां हमारे सामने है। आज जागरूकता है, जो पहले नहीं थी। आज का युवा इंटरनेट से जुड़ा है। उसे ज्ञान देने की आवश्यकता नहीं है। हम मिलकर इन चुनौतियों का सामना ही नहीं करेंगे, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए भी काम करेंगे। यह हमारा संकल्प है। कोविड में जो लोग नहीं रहे, उनके लिए भी एक दीपक जलाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
Advt.