युवाओं के लिए मजबूत आधार बनेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना : चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग

Updated on 20-05-2023 06:34 PM

नरेला विधानसभा में जन-सुविधा के लिये निरंतर विकास कार्य किये जा रहे हैं। रहवासियों की स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार करते हुए प्रत्येक वार्ड में संजीवनी क्लीनिक प्रारंभ किये जायेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग नरेला के वार्ड 58 एवं वार्ड 38 में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सतत विकास के लिये केलेंडर तैयार किया गया है, जिसके अनुसार सड़कों एवं नालियों के निर्माण के साथ ही नागरिक सुविधाओं में वृद्धि करने के उद्देश्य से व्यवस्थित प्लानिंग के साथ विकास कार्य किये जा रहे हैं। जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।

नरेला विकासशील विधानसभा के रूप में होगी स्थापित

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा वर्ष 2008 में मूलभूत सुविधाओं से वंचित थी। पेयजल संकट और निचली बस्तियों में जल-भराव, गंभीर समस्या थी। वर्तमान में हर घर नल से नर्मदा जल पहुँच रहा है, वहीं क्षेत्र में नाले-नालियों का निर्माण कर सभी का चैनेलाइजेशन किया गया है। आज क्षेत्र के हर गली-मोहल्ले में पक्की सड़कों का जाल बिछा है। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिये फ्लाई-ओवर की श्रृंखला, थीम पार्कों का निर्माण, 3-3 सीएम राइज स्कूल, शासकीय कॉलेज सहित अनेक विकास कार्य किये गये हैं।

युवाओं के लिए मजबूत आधार बनेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना

मंत्री श्री सारंग ने युवाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं के लिये मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना प्रारंभ की गई है।

यहाँ होंगे विकास कार्य

मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 38 में राजीव नगर और न्यू राजीव नगर में सभी सीसी सड़कों एवं नालियों के नवीनीकरण और वार्ड 58 में संजीवनी क्लीनिक, गौतम नगर मार्केट के सौंदर्यीकरण तथा मार्केट में पुलिस चौकी निर्माण के लिये भूमि-पूजन किया। उन्होंने वार्ड 58 में चिन्हित स्थान पर सार्वजनिक स्विमिंग पूल बनवाने की भी घोषणा की। रहवासियों को विकास कर्यों की सौगात देने पहुँचे मंत्री श्री सारंग का क्षेत्र की जनता ने भव्य स्वागत किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.