युवाओं के सपनों को साकार करेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना: चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग

Updated on 03-07-2023 05:49 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा के वार्ड 76, 78, 77 एवं 75 में अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा में सड़क एवं नालियों के नवीनीकरण के साथ ही नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विभिन्न विकास कार्य निरंतर प्रगतिरत हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के बारे में युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई सीखो-कमाओ योजना युवाओं के सपनों को साकार करने में मददगार बनेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय रहवासियों ने विकास कार्यों की सौगात के लिये मंत्री श्री सारंग पर पुष्प-वर्षा कर आभार व्यक्त किया।

युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना

मंत्री श्री सारंग ने जनता को राज्य सरकार की योजना के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सीखो- कमाओ योजना की शुरूआत की है। इसमें युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार के विभिन्न क्षेत्रों एवं उद्योगों के कार्यों की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के साथ राज्य सरकार द्वारा युवाओं को 8 से 10 हजार तक की राशि का स्टायपेंड भी दिया जायेगा। योजना में एक अगस्त से ट्रेनिंग शुरु होगी और पहला स्टायपेंड एक सितंबर को दिया जाएगा।

यह होंगे विकास कार्य

मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 76 रास्लाखेड़ी में नाली एवं सड़क निर्माण के साथ बस स्टॉप एवं प्राथमिक विद्यालय निर्माण कार्य, वार्ड 78 विश्वकर्मा नगर फेस-2 में सिवेज टेंक, पार्क के बाउंड्री वॉल एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड 77 जैन कॉलोनी एवं एकता नगर में नाली एवं सड़क निर्माण कार्य तथा वार्ड 75 अंतर्गत छः घरा व नेवरी में सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि नरेला के समग्र विकास के लिये वे दृढ़ संकल्पित है। क्षेत्रवासियों की सुविधाओं में निरंतर वृद्धि के उद्देश्य के साथ नरेला के हर गली-हर मोहल्ले में विकास कार्य अनवरत जारी रहेंगे।

मंत्री श्री सारंग का रहवासियों ने किया भव्य स्वागत

मंत्री श्री सारंग का नरेला विधानसभा अंतर्गत 76, 78, 77 एवं 75 में भूमि-पूजन कार्यक्रम के पहले मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर रहवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। डीजे ढोल-नगाड़ों आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में रहवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री सारंग पर पुष्प-वर्षा की। रहवासियों के स्वागत से अभिभूत मंत्री श्री सारंग ने कहा कि जनता ने जो अपार स्नेह, आशीर्वाद एवं समर्थन दिया है वह एक ऋण की भांति है, इस ऋण को क्षेत्र के समग्र विकास से उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा विकास के मायने में कहीं से भी अछूती नहीं रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.