जन्मदिन के दिन साइकिल से गिरा बालक, दो दिन बाद मौत

Updated on 24-04-2023 06:00 PM

जबलपुर। कक्षा पांच में पढ़ने वाले 11 साल के एक बालक की साइकिल से गिरने की वजह से आई चोट के कारण मौत हो गई। यह हादसा 21 अप्रैल को उसके जन्मदिन पर हुआ। जन्मदिन की खुशी में बालक विनय कोल खुश था। उसके घर समारोह होना था शाम के वक्त उसके दोस्त घर आने वाले थे, लेकिन सुबह ही साइकिल चलाते वक्त वह गिर गया। जिस वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। विनय को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो दिन बाद रविवार को उसकी मौत हो गई।

रांझी पुलिस ने बताया कि मानेगांव मोहनिया सुंदरवन कालोनी निवासी राधेश्याम कोल का पुत्र विनय कोल मदर टेरेसा स्कूल में पढ़ाई करता था। 21 अप्रेल को जन्मदिन होने के कारण वह स्कूल नहीं गया था। वह घर के पास कच्ची सड़क पर साइकिल चला रहा था। इस दौरान साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और विनय सिर के बल सड़क पर गिर गया। उसे सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी गर्दन की भी हड्डी क्रेक हो गई। स्वजन की नजर उस पर पड़ी, तो खून से लथपथ विनय को देखकर हर कोई अवाक रह गया। उसके शरीर से खून की धार थम ही नहीं रही थी उसे नजदीक के रांझी अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद विक्टोरिया भेजा गया। हालात नाजुक देखकर चिकित्सकों ने विक्टोरिया से मेडिकल जाने की सलाह दी। मेडिकल में उपचार शुरू हुआ लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

गमगीन है मां-बाप

विनय की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। मा राखी अपने बेटे के जन्मदिन पर जहां पकवान बनाने की तैयारी में थी उसे समझ नहीं आया कि उसकी आंख का तारा इस तरह छोड़कर जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद जब सुबह उसका शव घर पहुंचा, तो मासूम बेटे के शव को देखकर मां राखी बदहवास हो गई, वहीं पिता राधेश्याम की आंखे पथरा गई। बड़े भाई सनी और बड़ी बहन शिवानी का रो-रो कर बुरा हाल था। कोई यह मानने तैयार नहीं था कि विनय उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.