स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह को बाल चित्रकार ने भेंट किया उनका चित्र

Updated on 25-03-2025 09:20 PM
प्रदेश की उभरती हुई बाल चित्रकार सुश्री शीतल गुप्ता ने स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह को उनका चित्र सोमवार को उनके भोपाल स्थित निवास पर पहुँचकर भेंट किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने सुश्री शीतल की अद्भुत कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कला न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

175 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार


महज 6 वर्ष की उम्र से चित्रकला में रुचि रखने वाली भोपाल की शीतल अब तक 175 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। उनकी कलाकृतियाँ जीवंतता के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले उन्होंने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, प्रदेश की पूर्व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को उनके चित्र भेंट किए हैं। उनकी इस उपलब्धि को हर स्तर पर सराहा गया है।

अकादमिक रूप से भी टॉपर

कला के साथ-साथ शीतल अपनी पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं। वे अब तक हर कक्षा में टॉपर रही हैं, जिससे उनकी मेहनत और लगन का अंदाजा लगाया जा सकता है। शीतल न केवल एक प्रतिभाशाली चित्रकार हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मिसाल कायम कर रही हैं। इस अवसर पर शीतल के पिता श्री नितिन कुमार गुप्ता भी उनके साथ थे। शीतल गुप्ता की यह उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.