फीस नहीं भरने पर बच्चे को पेपर देने से रोका:सातवीं कक्षा का है छात्र, जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत

Updated on 11-03-2025 12:46 PM

राजधानी के प्रेसिडेंसी स्कूल में एक छात्र को फीस बाकी होने के कारण परीक्षा देने से रोकने का मामला सामने आया है। छात्र के पिता अजीम उद्दीन ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, अरसलान उद्दीन, जो कि प्रेसिडेंसी स्कूल, डीआईजी बंगला, भोपाल में सातवीं कक्षा का छात्र है, उसे 1500 की बकाया फीस के कारण परीक्षा देने से रोक दिया गया। शिकायतकर्ता का दावा है कि उन्होंने पहले ही स्कूल को इस स्थिति की जानकारी दे दी थी, फिर भी उनके बेटे को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। इस मामले की शिकायत बच्चे के पिता ने जिला शिक्षा अधिकारी से की है।

छात्र के पिता अजीम उद्दीन का आरोप है कि उन्होंने पहले ही 6000 फीस जमा कर दी थी और शेष राशि को लेकर स्कूल प्रशासन को सूचित भी कर दिया था। इसके बावजूद, 10 मार्च 2025 को उनके बेटे को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके बेटे के साथ मारपीट की गई, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हुआ। अजीम उद्दीन ने बताया कि उनके बेटे को हृदय संबंधी समस्या है और इसकी जानकारी भी स्कूल प्रशासन को पहले दी जा चुकी थी। इसके बावजूद, स्कूल ने न केवल परीक्षा से रोका, बल्कि बच्चे के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान इस पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी एन.के. अहिरवार ने कहा, "अगर स्कूल प्रशासन ने वाकई फीस के कारण छात्र को परीक्षा देने से रोका है, तो यह पूरी तरह गलत है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल प्रशासन ने किया बचाव वहीं, प्रेसिडेंसी स्कूल के प्रिंसिपल इंसाफ खान ने कहा कि स्कूल में किसी भी छात्र को फीस न भरने की वजह से परीक्षा से वंचित नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि छात्र को केवल माता-पिता को बुलाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

वहीं, मारपीट की बात को भी उन्होंने नकारा है। उन्होंने बताया कि हमारे पास कई छात्र ऐसे हैं, जो फीस नहीं दे पाते हैं। मगर हम कभी किसी भी छात्र को एग्जाम देने से नहीं रोकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.