जंगल-पहाड़ों में बीता बचपन, चित्रकला कर्म में सृजन कर कमाया नाम

Updated on 04-11-2023 01:27 PM
भोपाल। मप्र जनजातीय संग्रहालय में स्थापित 'लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा' में 43वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। भील समुदाय के चित्रकार दिलीप गणावा के चित्रों की प्रदर्शनी नवंबर माह के अंत तक सजी रहेगी। युवा चित्रकार दिलीप गणावा का जन्म मप्र के जनजातीय बहुल झाबुआ जिले के एक छोटे से ग्राम-नयागांव खालसा में हुआ, जो गुजरात सीमा से सटा हुआ है। जंगल-पहाड़ों के सानिध्य में उनका बचपन गुजरा। गांव में या उसके आसपास उस समय स्कूल न होने से शिक्षा से वंचित रहे।

अभावों में गुजरा बचपन

लगभग 45 वर्ष के इस भीली चित्रकार को अपनी जन्मतिथि की पुख्ता जानकारी नहीं है। उनका बचपन अभावों, कठिनाइयों के बीच गुजरा। वह विवाहित हैं और उनकी पत्नी भी भीली चित्रकला में पारंगत हैं। उनके तीन बच्चे हैं और आर्थिक अभावों के बावजूद बच्चों को पढ़ा-लिखा रहे हैं और भविष्य में उन्हें उच्च शिक्षा भी दिलाने की मंशा रखते हैं।

पद्मश्री भूरीबाई से मिली प्रेरणा

कुछ वर्ष पूर्व रोजगार की तलाश में जब भोपाल आये, तब पद्मश्री भूरीबाई के चित्रकर्म से अत्यन्त प्रेरित हुए और तभी चित्रकार बनने की मन में ठान ली। फिर प्रख्यात भीली चित्रकार अपनी बुआ गंगूबाई के सान्निध्य में लगभग आठ वर्षों तक चित्रकारी के गुर सीखे और उनके चित्रकला कार्यों में सहयोग किया, लेकिन फिर खेती-किसानी और पारिवारिक दायित्व के चलते वापस अपने गांव लौटना पड़ा।

गंगूबाई से सीखकर कलापक्ष को बनाया सुघड़

वर्तमान में वह अपने गांव में रहकर ही चित्रकला कर्म में निरंतर सृजनरत हैं। उन्होंने राजधानी दिल्ली, भोपाल, जयपुर, उदयपुर सहित कई जगहों पर चित्रकला प्रदर्शनियों में हिस्सा लिया और विभिन्न कला संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी हैं। वह अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय गंगूबाई को देते हैं, जिनके मार्गदर्शन ने कलापक्ष को और सुघड़ बनाने में मदद की। दिलीप के चित्रों में पशु-पक्षी, पेड़-पौधे एवं अपने आस-पड़ोस के वातावरण की झलक प्रमुखता से दिखाई देती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.