खुद कहानियां बनाकर नाटक मंचन का हुनर सीख रहे बच्चे, मंच पर जल्द दिखाएंगे प्रतिभा

Updated on 18-05-2023 06:31 PM
भोपाल। नीलबड़ में स्‍थित कोपल स्‍कूल में द राइजिंग सोसायटी आफ आर्ट एंड कल्चर संस्‍था द्वारा निश्शुल्क नाट्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है, जिसमें बच्चे खुद कहानियां बनाकर उन्हें इंप्रोवाइज रहे हैं और खुद ही कैरेक्टर बन रहे हैं। इससे बच्‍चों की प्रतिभा को नया आयाम मिल रहा है। कहानियां ढूंढ कर ला रहे अपने आसपड़ोस की, अपने दोस्तों की परिवार की अपने मोहल्ले की अपने देश की। बच्चों की अपनी दृष्टि है कि उन्हें कैसी दुनिया चाहिए, उन्हें क्या अच्छा लगता है क्या नहीं लगता और क्यों। ये सब वो खुद बता भी रहे हैं और अपने अभिनय के माध्‍यम से दिखा भी रहे हैं।
कार्यशाला में बच्चों को स्टोरी टेलिंग का हुनर भी सिखाया जा रहा है। असल में कहानी कहने से या इस प्रोसेस से बच्चे अपनी बात को सही तरीके से और बेझिझक कह पाएंगे अपने टीचर से अपने दोस्तों से अपने परिवार से। कई बार ऐसा होता है कि बच्चे किसी बात से भीतर ही भीतर डर से जाते हैं और किसी को कुछ नहीं बताते, या उनके पास कुछ करने का आइडिया है पर वो अपने आप को अभिव्यक्त नहीं कर पाते दूसरों के सामने। लेकिन जब हम दूसरों के सामने अभिनय करते हैं, अपने संवाद को समझ कर बोलते हैं तो धीरे-धीरे वो डर हमारे भीतर से गायब हो जाता है। इस प्रकार बच्चे अपने को अभिव्यक्त करना सीख रहे हैं। कार्यशाला का मार्गदर्शन निर्देशिका प्रीति झा व तानाजी कर रहें हैं, सहायक हैं संदीप पाटिल।
पहले दिन बच्चों का काफिडेंस बूस्ट करने के लिए कुछ रंगमंचीय गेम्स खिला कर शुभारंभ किया गया था। जल्‍द ही एक स्टोरी को तैयार कर उसका मंचन बच्चों द्वारा किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.