एम्स में बच्चे की मौत, स्वजनों ने हंगामा कर तोड़े पीआइसीयू के कांच

Updated on 30-05-2023 06:51 PM
भोपाल साकेत नगर स्‍थित एम्स में सोमवार को एक बच्चे की मौत के बाद स्वजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। स्वजनों में से कुछ ने पीआइसीयू के कांच तोड़ दिए। इस घटनाक्रम पर प्रबंधन नाराज हो गया और स्वजनों की पुलिस में शिकायत कर दी। प्रबंधन का दावा है कि बच्‍चे के स्वजन ने सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट भी की है।

एम्स प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल निवासी सात वर्षीय सफान पिता फरहान खान को 23 मई को एम्स में एडमिट किया गया था। इससे पहले बच्चे का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहां हालत अत्यधिक गंभीर हो जाने पर उसे एम्स रेफर कर दिया गया। बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे एम्‍स में तत्काल पीआइसीयू में भर्ती किया गया था। बच्चे का इलाज जारी था, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका। सोमवार को जब उसकी मौत हो गई तो इस बात से बच्चे के स्वजन रोष में आ गए और डाक्टरों व नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

देर से करते हैं रेफर

मामले में एम्स अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बच्चे की स्थिति बेहद गंभीर थी और इसकी जानकारी स्वजनों को पहले ही दे दी गई थी। प्रबंधन का कहना है कि कई बार निजी अस्पताल मरीजों को बहुत देर से रेफर करते हैं। इस दौरान उनकी स्थिति गंभीर हो जाती है। अगर मरीज को समय रहते बेहतर उपचार मिल जाए तो उसके ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

इनका कहना

एम्स अस्पताल के अधीक्षक की ओर से एक शिकायती आवेदन आया है। इसमें स्वजनों द्वारा हंगामे का जिक्र किया है। मामले की जांच की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.