अमेरिकी एयरक्राफ्ट का तोड़ चीन ने खोजा, भारत के लिए बड़ा खतरा है एच-6 बॉम्बर

Updated on 26-10-2021 07:58 PM

बीजिंग चीन और ताइवान के बीच बढ़ती खींचतान के साथ दक्षिण चीन सागर में तनाव के हालात पैदा हो गए है। इस बीच अमेरिका ने भी इस इलाके में अपने एयरक्राफ्ट कैरियरों की मौजूदगी को बढ़ा दिया है। इस समय हर वक्त अमेरिका के दो एयरक्राफ्ट कैरियर इस इलाके में गश्त लगा रहे हैं। इसके अलावा ब्रिटेन का एयरक्राफ्ट कैरियर एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ और फ्रांस का युद्धपोत भी इस इलाके में समय-समय पर शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।

 ऐसे मे चीन ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर्स को खत्म करने के लिए अपने सबसे घातक हथियार एच-6 बॉम्बर्स को और अधिक अपग्रेड किया है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को उसकी समुद्री ताकत का प्रतीक माना जाता है। अमेरिका के पास इस समय 11 एयरक्राफ्ट कैरियर हैं। ये सभी परमाणु शक्ति संचालित होने के कारण पूरी दुनिया में बिना रिफ्यूलिंग के गश्त लगाते रहते हैं। इनमें से हर एक एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ पूरी फ्लीट चलती है, जिसमें डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट, माइन स्वीपर और कई पनडुब्बियां शामिल होती हैं। ये सभी युद्धपोत और पनडुब्बियां पानी के अंदर और बाहर से आने वाले खतरों को कम करने और एयरक्राफ्ट कैरियर के ऑपरेशन में मदद करने का काम करती हैं।

 

अमेरिका से बढ़ते खतरे को देखते हुए चीन ने कुछ दिन पहले ही ऑर्बिटल बम्बॉर्डमेंट सिस्टम का परीक्षण किया है। चीनी मीडिया ने इस परीक्षण की तुलना दुनिया की पहली सैटेलाइट के लॉन्चिंग जैसे ऐतिहासिक पल से की है। इस हथियार की खासियत है कि चीन अब जब चाहे तब अंतरिक्ष से परमाणु बम को धरती के किसी भी कोने में दाग सकता है। इसमें एंटी शिप बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल है, जो समुद्र में दुश्मन के युद्धपोत को अंतरिक्ष से पलक झपकते ही खत्म कर सकती है। चीन की इस एंटी शिप मिसाइल को सोवियत काल में बने एच-6 बॉम्बर से फायर किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन का एच-6एन विमान बेहद खतरनाक है और इसे तेजी से चलने वाले ड्रोन विमान से लेकर एंटी शिप मिसाइलों को ले जाने के लिए बनाया गया है।

 यह विमान क्रूज मिसाइलें भी दागने में सक्षम है। यह चीन के बमवर्षक विमान एच-6के उन्नत संस्करण है जो खुद भी अत्याधुनिक है। एच-6के सोवियत संघ के टीयू-16 बमवर्षक विमान पर आधारित है। चीन ने अब अपने एच-6एन विमान के लिए हवा से दागे जाने में सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइलें बना रहा है। चीन ने हाल ही में अपने सैन् परेड में भारी भरकम डीएफ-17 मिसाइल का प्रदर्शन किया था। यह मिसाइल कितनी कारगर है, इसके बारे में अभी बहुत कम जानकारी है। हालांकि चीन निश्चित रूप से दुनिया को यह बताना चाहता है कि उसके पास पूरी तरह से सक्रिय हाइपरसोनिक मिसाइल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.