कोरोना वायरस फैलाने के ‎लिए बदनाम चीन कर रहा मच्छर पैदा

Updated on 14-09-2021 07:29 PM
बीजिंग । चीन के दक्षिणी इलाके गुआंगझोऊ में एक फैक्ट्री है, जो इन अच्छे मच्छरों का उत्पादन करती है। हर हफ्ते करीब 02 करोड़ मच्छरों का उत्पादन होता है। ये मच्छर दरअसल वोलबेचिया बैक्टीरिया से संक्रमित होते हैं, इसका भी एक फायदा है। चीन में पहले सुन येत सेत यूनिवर्सिटी और मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक रिसर्च में पता लगा कि अगर वोलबेचिया बैक्टीरिया के संक्रमित मच्छर तैयार किए जाएं तो वो बीमारी फैलाने के लिए बड़े पैमाने पर मच्छर पैदा करने वाले मादा मच्छरों को बांझ बना सकते हैं। इसी बिना पर इन मच्छरों का उत्पादन शुरू हुआ। 
इन अच्छे मच्छरों को वोलबेचिया मास्किटो भी कहा जाता है। पहले इन्हें गुआंगझोऊ की फैक्ट्री में ब्रीड किया जाता है। फिर जंगलों और मच्छरों की बहुतायत वाली जगह में छोड़ दिया जाता है। फैक्ट्री में पैदा मच्छर मादा मच्छरों से मिलकर उनकी प्रजनन क्षमता खत्म कर देते हैं। फिर उस एरिया में मच्छर कम होने लगते हैं और इससे बीमारियों पर रोकथाम लगने लगती है। मच्छरों को पैदा करने वाली चीन की ये फैक्ट्री दुनिया में सबसे बड़ी अपने तरह की फैक्ट्री है। ये 3500 वर्ग मीटर में फैली हुई है। इसमें 04 बड़ी वर्कशाप हैं। हर वर्कशाप हर हफ्ते करीब 50 लाख मच्छरों का उत्पादन करती है।चीन आज से नहीं बल्कि वर्ष 2015 से ही ऐसा कर रहा है। पहले तो ये मच्छर केवल गुआंगझोऊ के लिए तैयार किए जाते थे, क्योंकि यहां हर साल डेंगू फैलता है। अब यहां मच्छरों को काफी नियंत्रित किया जा चुका है लिहाजा बीमारियां भी नियंत्रित हो चुकी हैं। अब इस फैक्ट्री से मच्छरों का उत्पादन करके उन्हे चीन के दूसरे इलाकों में भी भेजा जाने लगा है। फैक्ट्री में पैदा हुए ये मच्छर आवाज तो बहुत करते हैं लेकिन एक खास समय के बाद खत्म हो जाते हैं। इनसे किसी तरह बीमारियां फैलने का कोई खतरा भी नहीं रहता।फैक्ट्री में पैदा हुए सभी मच्छर नर होते हैं।
 लैब में इन मच्छरों के जीन में बदलाव कर दिया जाता है चीन का ये प्रोजेक्ट इतना सफल रहा है कि ब्राजील में भी चीन ऐसी ही फैक्ट्री खोलने जा रहा है। चीन के इस तरीके ने अपने पहले ही ट्रायल में इसने ज़बरदस्त कामयाबी पायी। जिस इलाके में इन मच्छरों को छोड़ा गया, वहां कुछ ही समय में 96 फीसदी मच्छर कम हो गए। जिसके बाद चीन ने इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करना शुरू कर दिया। बता दें ‎कि मच्छरों की वजह से ना जाने कितनी ही जानलेवा बीमारियां दुनियाभर में हर साल होती हैं और इससे करोड़ों लोगों की जान जाती है। इन दिनों मच्छरों के ही चलते डेंगू की बीमारी देशभर में लोगों की जान ले रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.