अनुकंपा नियुक्ति के लिये एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथो धराया चित्रकूट पंचायत सीएमओ

Updated on 24-12-2021 11:04 PM

भोपाल/सतना। सतना जिले की चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ कृष्णपाल सिंह को लोकायुक्त रीवा की टीम ने एक लाख की घूस लेते हुए उसके सरकारी आवास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी सीएमओ ने रिश्वत की रकम अनुकंपा नियुक्ति के लिए फरियादी अनिल तिवारी से ली थी। अनिल तिवारी का अनुकंपा नियुक्ति का मामला लंबित था।

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अनिल तिवारी, नयागांव ने लोकायुक्त अधिकारियो को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसकी अनुकंपा नियुक्ति का प्रकरण लबिंत है, जिसके लिये आरोपी कृष्ण पाल सिंह कृष्ण पाल सिंह मुख्य नगर पंचायत अधिकारी चित्रकूट जिला सतना द्वारा एक लाख की रिश्वत की मांग की जा रही है। फरियादी की शिकायत की जांच करने पर रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाये जाने पर लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथो दबोचने के लिये जाल बिछाया।

फरियादी से रकम लेने की बातचीत पर आरोपी सीएमओ ने उसे एक लाख की रकम लेकर अपने शासकीय आवास पर बुलाया। यहॉ जैसै ही कृष्णपाल सिंह ने फरियादी अनिल तिवारी से रिश्वत की रकम अपने कब्जे मे ली, तभी वहॉ पहले से घात लगाकर बैठी टीम ने उसे रंगे हाथ ट्रेप लिया है।

 ट्रैप की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक जियाउल हक प्रधान आरक्षक मुकेश मिश्रा, सुरेश कुमार, आरक्षक पवन पांडेय, प्रेम सिंह,शैलेंद्र , मिश्रा शाहिद खान सहित करीब 15 सदस्यीय दल के साथ मिल कर की गई। अधिकारियो ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.