अयोध्या की तर्ज पर होगा चित्रकूट का विकास:सीएम बोले-निर्माण कार्यों की क्वालिटी में गड़बड़ तो अफसर सीधे जिम्मेदार

Updated on 31-12-2024 12:47 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले निर्माण कार्यों में क्वालिटी गड़बड़ होने पर अफसर सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। पेंडिंग अधो संरचना विकास एवं निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे। कार्य की गुणवत्ता से ही अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। अधिकारी तय करें कि सभी प्रकार के कार्य तय समय-सीमा में ही पूरे हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पवित्र नगरी चित्रकूट का अब अयोध्या की तर्ज पर विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में रीवा एवं शहडोल संभाग के विकास एवं निर्माण कार्यों संबंधी उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्य मापदंडों के अनुरूप या गुणवत्ता विहीन पाए गए, तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। बैठक में दोनों संभागों के सांसद, विधायक भी वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिए ही जाने चाहिए। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग के निर्माण कार्यों के संबंध में स्थानीय सांसद, विधायक एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद करें, उनसे सुझाव लें और इन सुझावों को अमल में भी लाएं। उन्होंने कहा कि जिन निर्माण कार्यों के पूरा होने से जनता को तुरंत राहत एवं सुविधा मिले ऐसे निर्माण कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं।

प्रभारी अपर मुख्य सचिव करें जिले वार समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संभाग स्तरीय बैठकों में जिले के जन-प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। इसलिए अब सभी संभागों के प्रभारी अपर मुख्य सचिव पहले जिले वार समीक्षा करें, सभी विधायकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बात और सुझाव सुने, इसके बाद ही संभाग स्तर की बैठक में समन्वित रूप से लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि सीधी जिले की गोड़ सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सीधी -सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन कार्य की पूर्णता में आ रहे अवरोधों को दूर कर शेष काम भी शीघ्रता पूर्वक पूरा कराया जाए।

मैहर एवं मऊगंज में बनेगा नया कलेक्ट्रेट

रीवा संभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव ने बताया कि रि-डेन्सिफिकेशन योजना के अंतर्गत नवगठित मैहर एवं मऊ गंज जिले में नवीन कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण किया जाएगा। मऊ गंज में 3 सी टाइप के आवास गृहों का निर्माण भी पीडब्ल्यूडी (भवन विंग) द्वारा किया जाएगा। दोनों जिलों के नए कलेक्ट्रेट भवन करीब 43-43 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के अन्य जिलों में बने स्टैंडर्ड मॉडल के आधार पर दोनों नए जिलों में नवीन कलेक्ट्रेट भवन बनाने के निर्देश दिए। जन-प्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने सिंगरौली जिले के चितरंगी में शासकीय जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर संस्कृत, समाजशास्त्र एवं गृह विज्ञान आदि संकायों तथा इसी कॉलेज में स्नातकोत्तर स्तर पर हिन्दी साहित्य, समाज शास्त्र, भूगोल, संस्कृत, राजनीति शास्त्र एवं इतिहास संकाय का भी संचालन करने की स्वीकृति दी।

चित्रकूट का अयोध्या की तर्ज पर होगा विकास

नगरीय विकास एवं आवास विकास विभाग की समीक्षा में चित्रकूट के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पवित्र नगरी चित्रकूट का अब अयोध्या की तर्ज पर विकास किया जाएगा। प्रभारी अपर मुख्य सचिव ने बताया कि चित्रकूट के समग्र विकास के लिए नगर परिषद चित्रकूट द्वारा 60 करोड़ रुपए और म.प्र. हाऊसिंग बोर्ड द्वारा 88 करोड़ रुपए का विकास प्रस्ताव शासन को भेजा गया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चित्रकूट के सर्वांगीण विकास के लिए एक डेवलपमेंट प्लान बनाया जाए। इसके लिए सबसे सुझाव भी लिए जाएं और सबके सुझावों को समाहित कर चित्रकूट का रामनगरी अयोध्या की तरह वास्तविक विकास किया जाए।

मैहर में मां शारदा लोक के निर्माण की तैयारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैहर के विश्व प्रसिद्ध मां शारदा मंदिर के समग्र विकास के लिए यहां माँ शारदा लोक का निर्माण किया जाएगा। संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग मिलकर यह काम करें, जिससे माँ शारदा लोक का निर्माण जल्द से जल्द हो सके। कमिश्नर रीवा बीएस जामोद ने बताया कि माँ शारदा लोक निर्माण के लिए कार्यपालन यंत्री पर्यटन विभाग, रीवा द्वारा प्रारंभिक डिजाइन तैयार कर ली गई है। इसके निर्माण के लिए उच्च स्तर पर स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

प्रभारी अपर मुख्य सचिव 7 जनवरी को शहडोल में करें समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहडोल संभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि जन-प्रनिधियों के सभी सुझावों पर कार्यवाही की जाएगी। आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जाएगें। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। शहडोल संभाग के अंतर्गत सोन नदी में सेतू भी बनाया जाएगा। संभाग में जरूरी मानव संसाधन की पूर्ति की जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को बताया कि शहडोल संभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई 7 जनवरी 2025 को शहडोल में बैठक लेंगे। सभी जनप्रतिनिधि अपने सुझाव-पत्र दें।

पांच साल का मास्टर प्लान बनाए सभी विधायक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर चंबल संभाग की समीक्षा बैठक में कहा है कि सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करें। जनता के काम समय पर हों, हम सबको इसकी चिंता करनी होगी। इसलिए सभी विधायक अपनी विधानसभा का अगले 5 साल का मास्टर प्लान बनाए, ताकि क्षेत्र का योजनाबद्ध विकास हो सके। सभी विधायक और अधिकारी तय करें कि सरकार की जन हितैषी योजनाओं का लाभ प्रभावितों तक पहुंचे। इसके लिए सभी विधायक और अधिकारी घर-घर तक जाएं और अभियान की प्रगति का स्वयं अवलोकन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय मैदानी अमले को सतर्क करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की सेवाओं, सुविधाओं, योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों का लाभ पाने से वंचित न रहे। गुना में बोरवेल में बालक के गिरने और उसकी मृत्यु के मामले में उन्होंने कहा कि कलेक्टर अपने मैदानी अमले को मुस्तैद करें और बोरवेल खुले न छोड़े जाएं, इसके लिए समाज में जन-जागरूकता प्रसार भी करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.