भोपाल में केमिकल फैक्ट्री से फैली क्लोरीन गैस, लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में हुई दिक्कत

Updated on 14-08-2025 03:19 PM
भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री से क्लोरीन गैस के रिसाव के बाद बुधवार दोपहर आसपास के क्षेत्र में करीब दो घंटे अफरातफरी की स्थिति बनी रही। गैस के असर से लोगों की आंखों में जलन होने लगी, खांसी के साथ ही सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई तो भगदड़ की स्थिति बनी। आदिस इंस्डस्ट्रीज के नाम से संचालित केमिकल फैक्ट्री में क्लोरीन की गोलियां बनती हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे अचानक निकली क्लोरीन गैस आसपास के इलाकों में फैल गई।आग की आशंका में अग्निशमन दस्ते ने फैक्ट्री में पानी का छिड़काव किया, इससे गैस का तेज भभका बाहर आया। इसके असर से लोगों को दिक्कत होने लगी। क्लोरीन की तेज गंध से आसपास के इलाकों में लोगों का रुकना मुश्किल हो गया। अग्निशमन कर्मियों ने आसपास के दफ्तरों को खाली करा लिया।
बाद में गैस सुरक्षा किट पहनकर पड़ताल की तो पता चला कि वहां 20 से 30 बोरी क्लोरीन के रखे हुए थे। नमी के कारण गैस उठी। पानी पड़ने से रासायनिक प्रतिक्रिया तेज हुई और गैस भड़क उठी। अग्निशमन अधिकारी सौरभ कुमार पटेल ने बताया कि घटना के समय क्षेत्र में बिजली गुल थी।

पहले बिजली चालू कर फैक्ट्री के एग्जास्ट फैन चलवाए गए, ताकि धुआं बाहर निकले। इसके बाद क्लोरीन के बैग बाहर निकालकर डिफ्यूज किए गए। पूरी प्रक्रिया में ढाई से तीन घंटे का समय लगा। खतरनाक हो सकता था हादसा विशेषज्ञों का कहना है कि क्लोरीन के ढेर पर पानी पड़ने से तेज रासायनिक प्रतिक्रिया होती है।

पानी और क्लोरीन मिलकर हाइड्रोक्लोरिक एसिड और हाइड्रोक्लोरस एसिड बनाते हैं। यह इतनी तेजी से होता है कि क्लोरीन गैस फैल जाती है। इससे फेफड़ों और आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है। अगर यह रिसाव किसी बंद जगह पर हो तो धमाका भी हो सकता है।

क्लोरीन फैक्ट्री में गैस रिसाव की सूचना पर थाने की टीम और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति पर जल्द ही काबू पा लिया गया। आसपास रहवासी क्षेत्र नहीं है, फिर भी सभी को अलर्ट कर दिया था। किसी के स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना नहीं है।

चंद्रिका सिंह यादव, थाना प्रभारी पिपलानी, भोपाल


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.