ऑनलाइन चुनेंगे अपना जीवनसाथी ......

Updated on 09-12-2021 06:03 PM

भोपाल अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक-युवती तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन का आयोजन ऑनलाईन (जूम एप) से किय जाएगा। देश-विदेशों के प्रतिभागियों के लिए परिचय सम्मेलन 18, 19 और 20 दिसंबर 2021 को जूम एप के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

 इस परिचय सम्मेलन के लिये अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया कि भोपाल के जवाहर चौक स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 18, 19 एवं 20 दिसम्बर 2021 को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन (जूम एप) के माध्यम से किया जा रहा है।

 युवक-युवती मोबाइल एप जूम के जरिए एक-दूसरे को अपना-अपना परिचय देंगे।कोरोना के कारण ऑनलाईन चुनेंगे जीवन साथी। इस परिचय सम्मेलन के लिये देश विदेशों से अभी तक 4824 एंट्री प्राप्त हो चुकी है। जिसमें लड़कों की एंट्री 2491 है और लड़कियों की एंट्री 2333 हुई है। यह एंट्रियां पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक हैं। जैनाविन ने बताया कि प्लास्टिक मुक्त इको फ्रेण्डली होगा ऑन लाईन परिचय सम्मेलन।

उन्होंने बताया कि परिचय सम्मेलन को जूम एप यूट्यूब चैनल  पर भी ऑन लाईन प्रसारण कियl जाएगा। यह व्यवस्था तीनों दिन रहेगी।

 जैनाविन ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी कोविड-19 के संक्रमण के चलते परिचय सम्मेलन ऑनलाईन किया गया था और इस वर्ष भी भारत में तीसरी लहर की आशंका तथा ओमिक्रॉन के बढ़ते सक्रमण के कारण श्री दिगम्बर जैन समाज परिचय सम्मेलन की  समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी परिचय सम्मेलन ऑन लाईन ही किया जावे। सिमित के निर्णय एवं सभी के स्वास्थ्य की दृष्टि से  परिचय सम्मेलन ऑन लाईन किया जा रहा है।

परिचय सम्मेलन के प्रवक्ता  जैनाविन ने बताया किया  सम्मेलन को  सफल् बनाने के लिए अध्यक्ष मनोहरलाल टोंग्या ने संपादक प्रोफ़े एनसी जैन , महामंत्री इनजी विनोद जैन ,राकेश लहरी, आदित्य मनिया, प्रभात चक्रवर्ती ,मुकेश चौधरी, विजय शाहगढ़, विनोद भिंड चंद्र कुमार जैन, मयंक जैन राजीव जैन 'सर' आनंद कुमार आदि सहित  समाज के अन्य लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.