गौरव यात्रा का नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

Updated on 24-06-2023 08:05 PM

मध्यप्रदेश की गौरव वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून को मनाया जाएगा। वर्तमान वर्ष रानी दुर्गावती का 500वाँ जन्म वर्ष है। रानी दुर्गावती की गौरव गाथा को आमजन तक पहुंचाने के लिए रानी दुर्गावती के जीवन से जुड़े स्थलों से वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा आरंभ हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रानी दुर्गावती को श्रद्धांजलि देकर 27 जून को शहडोल में गौरव यात्रा का समापन करेंगे।

रीवा संभाग के सिंगरौली जिले के ग्राम महुली से समारोहपूर्वक जनजातीय गौरव यात्रा आरंभ हुई। इस गौरव यात्रा की प्रभारी तथा सांसद शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं संचालित की हैं। जिनमें नि:शुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति, छात्रावास की सुविधा, नि:शुल्क खाद्यान्न सहित अनेक लाभ दिए जा रहे हैं। सांसद श्रीमती सिंह ने कहा‍कि रानी दुर्गावती ने अपने राज्य की रक्षा के लिए मुगलों से कड़ा संघर्ष किया। जनजातीय समाज में रानी दुर्गावती जैसी वीरांगना अन्य कोई नहीं हुई। उनके साहस और बलिदान को लोगों तक पहुँचाने के लिए जनजातीय गौरव यात्रा निकाली जा रही है। विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि जनजातियों के गौरव और कल्याण के लिए सबसे अधिक कार्य वर्तमान केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश की सरकार ने किए हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के कल्याण और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के साथ महिलाओं के कल्याण के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं।

यात्रा का जगह-जगह बड़े गर्व और उत्साह से स्वागत किया गया। जनजातीय कलाकारों ने ढोल और नगाड़े बजा कर स्वागत किया। गौरव यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय जन-प्रतिनिधि और आमजन ने सहभागिता कर गौरव का अनुभव किया।

गोंडवाना साम्राज्य की महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य और स्वाभिमान की गाथाओं को जन-जन तक पहुँचाने राज्य शासन द्वारा रानी के बलिदान दिवस पर गौरव यात्रा पाँच अलग-अलग स्थानों से निकाली जा रही है।

वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का जबलपुर शहर पहुँचने पर आधारताल में जोरदार स्वागत किया गया। गौरव यात्रा का आज जबलपुर जिले में दूसरा दिन था। दमोह जिले के सिंग्रामपुर से वन मंत्री कुंवर विजय शाह के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई इस यात्रा ने कल गुरुवार को कटाव धाम से जिले में प्रवेश किया था। गौरव यात्रा दूसरे दिन मझौली के समीप ग्राम चौपड़ स्थित आराध्य बड़ा देव की पूजा अर्चना से शुरू हुई और सिहोरा, गांधीग्राम, पनागर होते हुये आधारताल पहुँची ।

शहर में प्रवेश करने पर यात्रा का जगह-जगह पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के स्वागत में आधारताल में समारोह का आयोजन भी किया गया था। समारोह में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जीतेन्द्र जामदार, विधायक श्री अशोक रोहाणी एवं श्री सुशील कुमार तिवारी इंदु, नगर निगम जबलपुर के अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, श्री सुभाष तिवारी "रानू" भी मौजूद थे। वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा कोतवाली, बड़ाफुहारा और गंजीपुरा होते हुये भंवरताल उद्यान पहुँची, जहाँ वन मंत्री कुंवर विजय शाह, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार, विधायक श्री अशोक रोहाणी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष वरकड़े, श्री प्रभात साहू, श्री सुभाष तिवारी रानू, श्री शरद अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष श्री कमलेश अग्रवाल, श्री राजकुमार पटेल, श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री मनीष जैन कल्लू आदि जन-प्रतिनिधियों ने रानी दुर्गावती की विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.