शहर की पांच हजार स्ट्रीट लाइटें बंद, अंधेरे में सड़क, चौराहे और कालोनियां

Updated on 31-10-2023 12:11 PM

भोपाल। शहर में बीते एक माह से पांच हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। जिससे विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, चौराहे और कालोनियों में अंधेरा छाया है। लेकिन निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए निगम अधिकारी इनका सुधार नहीं करवा रहे हैं।

बता दें कि शहर में नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने, इनके संचालन और मरम्मत की जिम्मेदारी पब्लिक प्राइवेट पार्नरशिप (पीपीपी) मोड पर निजी कंपनी को सौंपी गई है। इसके तहत निजी कंपनी को शहर में लगी 32 हजार 276 इलेक्ट्रिक फिटिंग (सोडियम वेपर लैंप) को स्मार्ट एलईडी लाइट्स से बदलना है। इसके बदले कंपनी को स्ट्रीट लाइट लगने से बिल में आने वाली कमी का 25 प्रतिशत राशि का भुगतान किया जाना है। अब तक ऐसी 20 हजार 500 लाइट्स को बदला जा चुका है। इन सभी लाइट्स को स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से इंटीग्रेट करना है, ताकि इन्हें कंट्रोल किया जा सके, जो अब तक नहीं हुआ है। अहम बात ये है कि 640 करोड़ रुपए वाले इस प्रोजेक्ट में निगम और स्मार्ट सिटी कंपनी का एक धेला भी खर्च नहीं हुआ है, पूरा पैसा कंपनी लगा रही है।

इसलिए नहीं कराना चाहते स्ट्रीट लाइट का सुधार

मान लें नगर निगम का हर महीने स्ट्रीट लाइट बिजली बिल एक करोड़ रुपए आता है। लेकिन एलईडी लाइट लगने के बाद बिल 50 लाख रुपए महीना आया, तो जो 50 लाख रुपए बिल में कमी आई है, उसका 25 फीसदी यानी 25 लाख रुपए कंपनी को भुगतान किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट बिल में जितनी कमी आएगी उतना ज्यादा कंपनी को फायदा होगा। इसी वजह शहर में अब तक लगाई गई 20 हजार स्ट्रीट लाइट्स में पांच हजार लाइटें बंद रहती हैं। जबकि इतनी ही लाइटें महीने में 10 से 12 दिन बंद रहती हैं।

इन स्थानों पर बंद हैं स्ट्रीट लाइट

नर्मदापुरम रोड, रत्नागिरी से भानपुर रोड, पिपलानी बी सेक्टर से खजूरी कला मार्ग, महात्मा गांधी से अवधपुरी, गोविंदपुरा थाना से सिक्योरिटी लाइन, करोंद, चूनाभट्टी, साकेत नगर, बागसेवनिया से कटारा हिल्स मार्ग, बर्रई, बावड़िया कला समेत अन्य क्षेत्रों स्ट्रीट लाइटें बंद हैं।

इनका कहना है

तकनीकी खराबी होने पर ही स्ट्रीट लाइटें बंद होती हैं। जहां लाइट बंद हैं, उनका निरतंर सुधार किया जा रहा है।

- आशीष श्रीवास्तव, इंजीनियर, नगर निगम


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.