सिटीवाइब्स ने प्रस्तुत किया नए सीजन का कलेक्शन

Updated on 14-09-2024 05:32 PM

इंदौर आने वाले दिनों में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों और शादियों के सीजन के लिए  सिटीवाइब्स ने इंदौर के अपने तीनों शोरूम्स में  आज एक नवीनतम कलेक्शन लांच किया। अपनी वैरायटी और लेटेस्ट फैशन के लिए मशहूर सिटी वाइब्स की ओर से पुरुषों के लिए ये इस साल का सबसे बड़ा कलेक्शन माना जा सकता है। 

इस अवसर पर सिटीवाइब्स के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा –“हर साल हमारी कोशिश रहती है के मेन्सवेयर केटेगरी में डिजाईन, स्टिचिंग, फिनिशिंग और फिटिंग पर काम किया जाए। इसके साथ ही हम रंग और कपडे के कॉम्बिनेशन पर ध्यान देकर एक ऐसा फिनिश्ड फैशनेबल प्रोडक्ट अपने ग्राहकों को देते हैं, कि उनका पहला इम्प्रेशन सबसे अच्छा रहे।  

त्यौहारों के लिए विशेष कलेक्शन

श्री अग्रवाल ने बताया कि उनके नए फेस्टिव कलेक्शन में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली के लिए डिज़ाइनर कुर्ते - पायजामे और वेस्ट कोट की बड़ी रेंज मिलेगी। सिटी वाइब्स के वेस्ट कोट बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के भी फेवरेट हैं।  कुर्तों में भी मिरर वर्क, कशीदा के अलावा कई और डिज़ाइन और पैटर्न्स उपलब्ध होंगे।

दूल्हों के लिए खास कलेक्शन

श्री अग्रवाल ने बताया कि इसी के साथ वे अपना वेडिंग कलेक्शन 2024 भी लांच कर रहे हैं जिसमें दूल्हों के लिए शेरवानी, इंडोवेस्टर्न, टक्सीडो, सूट, ब्लेज़र, कुर्ता - पायजामा, वेस्टकोट और जैकेट-कुर्ता की लेटेस्ट कलेक्शन होगी। दूल्हा बनने की तैयारी शुरू कर चुके सभी को एक बार ये कलेक्शन देखने को मैं हमारे शोरूम्स में पधारने का निमंत्रण देता हूँ। खासकर शेरवानियों में कट्स और इंडोवेस्टन में वेलवेट की एकदम ख़ास वैरायटी है, जो लोगों को आकर्षित करेगी। जैकेट्स में डिजाइनर एलिमेंट्स का भी खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है। सूट्स की बात करें तो बेसिक, डिजाइनर, एम्ब्रायडरी और कट सूट जैसे चार मुख्य कलेक्शन हैं, जो आज हम प्रस्तुत कर रहे हैं। सूट्स में एम्ब्रायडरी सूट के कलेक्शन में 40 से 50 ऐसे डिजाइन हैं जो मध्य भारत में कहीं नहीं मिलेंगे। इसके अलावा जोधपुरी सूट की भी बड़ी वैरायटी भी आज से शो केस की जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे शो रूम्स पर दुल्हे को और सजने संवारने के लिए साफे, दुपट्टे से लेकर मोजडियों तक जो भी एक्सेसरीज़ लगती हैं, उसमें भी ढेर सारी रेंज देखने को मिलेगी.

कुशल कारीगरों का जादू

श्री अग्रवाल ने बताया कि हमारा सारा ध्यान देश के अलग - अलग हिस्सों से सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर और कारीगरों से लेटेस्ट ट्रेंड का फैशन तैयार करवाने पर केन्द्रित रहता है. इसके अलावा परफेक्ट फिट के लिए हमारे पास टेलर्स की एक इन हाउस टीम भी है, जो नाप लेने से लेकर फिटिंग तक के काम में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल कर ग्राहकों के ऑउटफिट को टॉप क्लास का बनाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.