इंदौर में 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, छप्पन दुकान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated on 06-05-2025 04:33 PM

इंदौर हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है। 1971 के बाद पहली बार भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा 7 मई को पूरे देश के 244 जिलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य नागरिकों और प्रशासन की तत्काल प्रतिक्रिया क्षमता को परखना और मजबूत करना है। इसी कड़ी में इंदौर के प्रसिद्ध एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में 7 मई को छप्पन दुकान क्षेत्र पर एक विशेष मॉक ड्रिल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 8:30 बजे शुरू होगा, जिसमें नागरिकों को आपदा प्रबंधन, आतंकी हमलों जैसी आपात स्थितियों और सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के महत्व की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में सेवानिवृत सैन्य अधिकारी मेजर जनरल (डॉ.) राजेश चाबा (सेना मेडल, सेवानिवृत्त), ब्रिगेडियर सौरभ जैन और लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष मंगरुलकर की मौजूदगी रहेगी। ये तीनों अधिकारी नागरिकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे, जिससे वे आपातकालीन परिस्थितियों में सटीक और सुरक्षित प्रतिक्रिया देना सीख सकें। कार्यक्रम स्थल पर ब्लैकआउट, सायरन और आपदा प्रतिक्रिया गतिविधियों का डेमोंस्ट्रेशन भी किया जाएगा।

एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संदीप जुल्का ने कहा, “अंग्रेजी का एक प्रसिद्ध सुविचार है – यह मत पूछो कि देश ने तुम्हारे लिए क्या किया, बल्कि यह सोचो कि तुमने देश के लिए क्या किया। यह समय एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने का है। हमें केवल प्रशासन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए; प्रत्येक नागरिक की जागरूकता और तैयारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में हम सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से नागरिकों को प्रशिक्षित करेंगे कि मॉक ड्रिल के दौरान अपनी और दूसरों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें। इंदौरवासियों से अपील है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता कर अपने परिवार, मोहल्ले और देश की सुरक्षा में योगदान दें।

हमारी इस पहल में छप्पन दुकान व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री गुंजन शर्मा, सॉफ्टविज़न कॉलेज के डायरेक्टर श्री नीरज देसाई एवं एक्रोपोलिस कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. एके सोजतिया का विशेष योगदान है।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.