स्वच्छता के दावों की खुली पोल, करोंद में कचरे का ढेर देख नाराज हुए आयुक्त, एएचओ को दिया नोटिस

Updated on 01-09-2023 12:40 PM

भोपाल । स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर शहर में बेहतर साफ-सफाई के तमाम दावे किए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत इसके उलट है। राजधानी की नगरीय सीमा में कुछ जोन ऐसे भी हैं, जो नगर निगम के आयुक्त के निर्देश के बाद भी इसका पालन नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को जब नगर निगम आयुक्त फ्रैंक नोबल ए. जोन क्रमांक 17 में आने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे, तो आसपास के क्षेत्रों में गंदगी देखकर भड़क गए। उन्होंने एएचओ पर नाराज होते हुए जमकर फटकार लगाई। इसके बाद नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

एएचओ को पहले भी दी गई थी चेतावनी

उपायुक्त योगेंद्र पटेल ने बताया कि इससे पहले भी निगम आयुक्त ने संबंधित जोन का भ्रमण किया था। तब भी यहां काफी गंदगी मिली थी। इसके बाद उन्होंने एएचओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी थी। लेकिन इसके बाद भी सफाई व्यवस्था में कुछ सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को जब दूसरी बार आयुक्त जोन 17 में पहुंचे तो उन्हें करोंद बायपास के किनारे बिना ड्रायवर के कचरा वाहन खड़ा मिला। वहीं पूजा कालोनी, पीपल चौक मार्ग, आरिफ नगर ओवर ब्रिज सहित अन्य स्थानों पर सड़क पर कचरा मिलने पर संबंधित एएचओ को नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्य मार्गों की सफाई सुबह आठ बजे से पहले कराने को कहा है। इस दौरान आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ जोन क्रमांक 3, 4 और 5 का भी निरीक्षण किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.