वर्षाकाल में होगा स्वच्छता सर्वे, इंदौर को नई चुनौतियों का करना होगा सामना

Updated on 18-08-2023 12:15 PM
 इंदौर। स्वच्छता का सातवां आसमान छूने के लिए इंदौर कमर कसकर तैयार है। स्वच्छ सर्वेक्षण दल किसी भी दिन इंदौर आ सकता है। यह पहली बार होगा जब स्वच्छ सर्वे वर्षाकाल में हो रहा है। इंदौर में वर्षाकाल के दौरान जलजमाव और नालों में गाद की समस्या बहुत पुरानी है।

शहर की कई सड़क अल्पवर्षा में ही जलमग्न हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में स्वच्छता का सरताज बनना इंदौर के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि नगर निगम की टीम ने कमर कस ली है। शहर में बेकलाइनें साफ की जा रही है। डिवाइडरों को भी साफ किया जा रहा है।

बारिश में हो रहे सर्वे को लेकर निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कहा कि यह चुनौती सिर्फ इंदौर नहीं बल्कि स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल सभी शहरों के सामने है। स्वच्छ सर्वेक्षण में अलग-अलग काम के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित हैं। सर्वेक्षण के मापदंडों के हिसाब से जोनल स्तर पर हमने दल तैयार किए हैं। हम किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहते।

वर्षाकाल के समय जो सर्वेक्षण दल आ रहा है उन्हें भी पता होगा कि वर्षाकाल के दौरान सर्वे में किन बातों का ध्यान रखना है। उन्हें भी पता है कि बारिश में जलजमाव हो सकता है। नाले सूखे नहीं मिलेंगे। यह चुनौती सिर्फ इंदौर ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों के सामने भी रहेगी। हमें लगता है कि सर्वे दल भी इस बात का ध्यान रखेगा।

यहां है हम हैं तैयार

- शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सिस्टम शत प्रतिशत काम कर रहा है। कचरा पेटियां भी नहीं है। कचरे के निबटान की व्यवस्था भी पर्याप्त है।

- हम कचरे से सीएनजी और खाद बना रहे हैं। ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे का निपटान व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है। समय-समय पर देश-विदेश से आने वाले मेहमान ट्रेंचिंग ग्राउंड का दौरा भी करते हैं।

- कचरे के पुर्नउपयोग में इंदौर आगे है। हमने 19 जोन में थ्रीआर सेंटर खोले हैं। थ्री आर (रिसायकल, रियूस और रिड्यूज) सिस्टम पूरे शहर में लागू कर दिया है।

-सफाईमित्रों के लिए जोन कार्यालयों पर सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया है। जोन कार्यालयों में ही उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की व्यवस्था भी है।

-निगम के पास सफाई की अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। सीवेज लाइनों की सफाई रोबोटिक मशीनों से की जा रही है।

यह है हमारी कमजोरी

-शहर में हर दिन 900 मीटर सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। नर्मदा पेयजल और स्टार्म वाटर लाइन के अधूरे काम की वजह से शहर के कई मुख्य मार्ग खोदे पड़े हैं। शहर में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट का काम भी चल रहा है। जगह-जगह मिट्टी परीक्षण के नाम पर गड्ढे खोदे पड़े हैं। इनकी वजह से पूरे शहर में धूल और मलबा नजर आता है।

- पिछली बार सर्वे के समय इंदौर के पास वाटर प्लस सर्टिफिकेट था। इस सर्टिफिकेट की वैधता दो वर्ष की थी जो समाप्त हो चुकी है। अब तक वाटर प्लस सर्टिफिकेट के लिए सर्वे नहीं हुआ है। इसके लिए स्वच्छ सर्वेक्षण में 1200 अंक निर्धारित हैं।

- शहर का नाला टेपिंग प्रोजेक्ट पूरी तरह से असफल साबित हो चुका है। कई जगह नाला टेपिंग को खोलना भी पड़ा है। नालों में अभी भी सीवरेज मिल रहा है। नालों से ठीक से गाद भी नहीं निकाली जा सकी है।

- नगर निगम भले ही दावा करे कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है लेकिन यह सही नहीं है। शहर में अब भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है।

- सार्वजनिक शौचालयों की सफाई व्यवस्था भी सही नहीं है। दावों के बावजूद शौचालयों में गंदगी है। कई जगह नल गायब हैं तो कहीं पानी नहीं आ रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.