भोपाल में मेघ मेहरबान, चौबीस घंटे में ढाई इंच से ज्यादा वर्षा

Updated on 22-09-2023 12:57 PM

भोपाल झारखंड के पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल में भी रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में पिछले चौबीस घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 69.4 मिमी (ढाई इंच से अधिक) बारिश दर्ज की गई। वहीं गुरुवार को सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 17 मिमी बारिश हुई थी। यानी भोपाल में 15 घंटे में दो इंच से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को शहडोल, सागर, जबलपुर संभागों में अधिकांश स्थानों पर और रीवा, भोपाल व नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। शेष संभागों के जिलों में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। राजधानी भोपाल में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि झारखंड के पास बना कम दबाव का क्षेत्र बिहार की तरफ बढ़ रहा है। मानसून द्रोणिका भी मप्र से होकर गुजर रही है। वातावरण में नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिर बढ़ने लगी हैं। अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में मानसून मेहरबान रहेगा।

अगस्त में सूखे की सितंबर में भरपाई

मानसून के हिसाब से अगस्त माह सूखा ही गुजरा था, लेकिन सितंबर के शुरुआती हफ्ते से शुरू हुए बारिश के सिलसिले ने काफी हद तक भरपाई कर दी है। इससे किसानों के चेहरे खिलने लगे हैं, साथ ही जलाशयों का जलस्तर भी बढ़ा है। हालांकि इस सीजन में एक जून से लेकर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश में कुल 910.2 मिमी. वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा (922.6 मिमी.) की तुलना में अब भी एक प्रतिशत कम है।

भोपाल में अब तक 862.9 मिमी बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में इस सीजन में एक जून से लेकर 22 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक 862.9 मिमी वर्षा हो चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.