बादल छंटे, उत्तरी सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई सिहरन

Updated on 05-03-2024 02:30 PM
भोपाल। प्रदेश के साथ-साथ राजधानी भोपाल में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के आसपास बनी मौसम प्रणालियां कमजोर पड़ गई हैं। उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। भोपाल में मौसम शुष्क है। हवाओं का रुख फिलहाल उत्तरी व उत्तर-पूर्वी हो गया है। उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के असर से एक बार फिर सिहरन बढ़ गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। बीते लगातार तीन दिन से दिन का पारा लुढ़क रहा है। आसमान साफ होने से रात में भी ठंडक बरकरार है।

दिन-रात का पारा सामान्य से कम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल शहर में पिछले चौबीस घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 1.1 डिग्री और सामान्य से 4.3 डिग्री तक कम रहा। इसके तीन दिन पहले भोपाल में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तक था। वहीं मंगलवार को भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य तापमान के मुकाबले 3.1 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। सोमवार को भोपाल में 10 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था।

पश्चिमी विभोक्ष रहेगा बेअसर

मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है, जिसके आगे बढ़कर आज रात तक उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। हालांकि इसका मप्र के मौसम पर खास असर नहीं होगा। आसमान साफ है। अच्छी धूप खिल रही है, जिससे दिन के तापमान में उछाल आ सकता है। वहीं रात में ठंडक बरकरार रहेगी। अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.