बादलों ने ठिठुरन पर लगाया ब्रेक, चार दिन में छह डिग्री उछला रात का पारा

Updated on 13-02-2024 12:19 PM

भोपाल। देश के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में नमी आने का सिलसिला बरकरार है। इसके प्रभाव से जहां पूर्वी मप्र के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है, वहीं राजधानी भोपाल में और आसपास भी आंशिक बादल छाए हुए हैं। हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है। इससे फिलहाल ठिठुरन पर ब्रेक लग गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। साथ ही यह पिछले दिन के न्यूनतम तापमान से 1.6 डिग्री अधिक रहा। वहीं सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम, लेकिन पिछले दिन के मुकाबले 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राजधानी में रात का पारा पिछले चार दिन से लगातार उछल रहा है और इसमें 06 डिग्री तक उछाल आया है। बीते दो दिन से भोपाल में रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। भोपाल में फिलहाल उत्तरी, उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं। मौसम शुष्क है और आसमान पर आंशिक बादल छाए हुए हैं।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में दक्षिणी गुजरात के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर अभी भी सक्रिय है। वहीं अन्य चक्रवातीय परिसंचरण मराठवाड़ा क्षेत्र में सक्रिय है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ मध्य छोभमंडलीय की पछुआ पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में 60° पूर्व देशांतर के सहारे 30 ° उत्तरी अक्षांश में अवस्थित है। पश्चिमी विदर्भ क्षेत्र के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण के कारण दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ अभी भी पूर्वी मध्य प्रदेश में नमी आ रही है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक चक्रवातीय परिसंचरण के आगे बढ़ने और ट्रफ लाइन के कमजोर पड़ने के साथ बुधवार से मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। मौसम साफ होने के साथ फिर से उत्तरी हवाएं चलने लगेंगी, जिससे तापमान में फिर गिरावट का दौर शुरू हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.