CM ने कोलार में किया रोड शो:PM मोदी की तरह हाथ में कमल का निशान हाथ में लेकर मांगे वोट

Updated on 29-04-2024 12:38 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की शाम भोपाल के कोलार में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ कोलार के सर्वधर्म शादी हॉल से सर्वधर्म पुल तक खुले रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन किया और बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के लिए आशीर्वाद मांगा। सीएम डॉ मोहन यादव कोलार में रोड शो के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी की तरह हाथ में कमल का चिन्ह लिए

रोड-शो में जनता का यह उत्साह विपक्ष के मनोबल को गिराएगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रोड शो के समापन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भोपाल में जनता का उत्साह देखकर समझ में आ रहा है कि यह उत्साह विपक्ष के मनोबल को गिराएगा। आज भोपाल में ऐसा लग रहा है कि पूरा शहर सड़क पर आ गया है। यह हमारे लोकतंत्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इस बार सभी को भारत को नंबर वन देश बनाने के लिए अपने घरों से निकलकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करना है। देश कह रहा है कि ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’।

मुख्यमंत्री के रोड-शो में गूंजे मोदी-मोदी और अबकी बार-400 पार के नारे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रोड शो के दौरान हाथ में कमल का चिन्ह लिए जनता का अभिवादन करते दिखे। जनता ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर पुष्पवर्षा कर मोदी-मोदी के नारों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत करने कोलार से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुरुष, महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद रहे। सड़कों पर भगवा एवं हरे रंग के गुब्बारें भी बांधे गए थे। जगह-जगह मंच बनाकर रोड-शो का स्वागत किया गया। रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री को बड़ी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। अनेक स्थानों पर स्थानीय महिलाओं व जनता ने आरती उतारी एवं आतिशबाजी की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.