जापान दौरे पर जा रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, उद्योगपतियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए करेंगे आमंत्रित

Updated on 27-01-2025 12:23 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देश-विदेश के उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। जर्मनी और इंग्लैंड के बाद अब वह जापान का दौरा करेंगे।यह 27 जनवरी से चार दिवसीय होगा। इसमें वे जापान के उद्योगपतियों को भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे। इस दौरान टोक्यो में भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो 'सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्य प्रदेश' में भाग लेकर निवेश और साझेदारी की संभावनाओं पर उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे।

जीआईएस में जापान कंट्री पार्टनर

उल्लेखनीय है कि जापान जीआईएस में कंट्री पार्टनर के तौर पर भाग लेगा। मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ आज जापान दौरे पर रवाना होंगे। इसमें वह टोक्यो, ओसाका और कोबे जैसे प्रमुख शहरों में स्थानीय उद्योगपतियों से प्रदेश में निवेश को लेकर संवाद करेंगे।

वन-टू-वन चर्चा

28 जनवरी को फ्रेंडस ऑफ एमपी की जापान टीम से मुलाकात करके भारतीय राजदूत सिबी जार्ज से भेंट करेंगे। एडो गावा सिटी स्थित महात्मा गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद भारतीय दूतावास में आयोजित रोड-शो 'सेलिब्रेटिंग इंडिया-जापान रिलेशनशिप : मध्य प्रदेश' में भाग लेकर उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।

29 जनवरी को जापान बिजनेस फेडरेशन सहित अन्य उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। 30 जनवरी को कोबे में सिस्मेक्स कंपनी के अधिकारियों से मिलकर उनकी साइट का भ्रमण करके ओसाका और फिर क्योटो पहुंचेंगे।

यहां जापान की सांस्कृतिक और औद्योगिक प्रगति को जानने के लिए विभिन्न स्थानों का भ्रमण करने के साथ क्योटो से शिंकानसेन बुलेट ट्रेन से फिर टोक्यो पहुंचेंगे। एक फरवरी को वे भारत लौटेंगे।

इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

कृषि, डेयरी एवं फूड प्रोसेसिंग, फिनटेक, आईटी, रोबोटिक्स, फार्मास्युटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, इलेक्ट्रिक वाहन, ऑटोमोबाइल, शहरी एवं औद्योगिक बुनियादी ढांचे, एयरोस्पेस, रक्षा सहित पर्यटन क्षेत्र।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.