सीएम ने की थी ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मान की घोषणा

Updated on 17-09-2021 06:15 PM
  भोपाल । टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्मानित ‎किया जाएगा। टीम का सम्मान 28 सितंबर को राजधानी में भव्य समारोह में होगा। बीते ‎दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस आशय की घोषणा की थी।  अभी कार्यक्रम का समय तय नहीं हुआ है। श्री चौहान विवेक सागर को डीएसपी पद और एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि से पहले ही पुरस्कृत कर चुके है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा था, मध्य प्रदेश राज्य अकादमी में प्रशिक्षित व मप्र के लिए खेलने वाली पांच खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसमें सुशीला चानू, मोनिका मलिक व रीना खोकर मप्र अकादमी की सदस्य रही, वही वंदना कटारिया व ई रजनी मध्य प्रदेश के लिए खेल चुकी है। इसके पहले भी मुख्‍यमंत्री भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्‍मानित कर चुके है। भारतीय महिला टीम के जोरदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में सम्मानित करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम महिला टीम के सभी सदस्यों को 31-31 लाख रुपये देने की सम्मान निधि दी जाएगी। खेल विभाग में कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इसी के साथ ही इसी कार्यक्रम में वर्ष 2020 के शिखर खेल अलंकरण की भी सुगबुगाहट है, हालांकि खेल विभाग का कोई भी आधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे है।सूत्रो के अनुसार 28 सितंबर को कार्यक्रम तय हो गया है, लेकिन समय और स्थान तय होना बाकी है। बताया जा रहा है कि भारतीय महिला हॉकी टीम 27 सितंबर को राजधानी पहुंच जाएगी। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.