भोपाल के कला उत्सव कार्यक्रम में CM शामिल:हिमाचली, कश्मीरी, लद्दाख और अन्य जनजातीय क्षेत्रों की थीम पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Updated on 03-01-2025 12:09 PM

श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (आरआईई) में राष्ट्रीय स्तर का कला उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधायक भगवान दास सबनानी, मेयर मालती राय, शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और एनसीईआरटी के डायरेक्टर दिनेश प्रसाद सकलानी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान हिमाचली, कश्मीरी, लद्दाख और कई अन्य जनजातीय क्षेत्रों की थीम पर छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत 'शुभ स्वागतम' से हुई।

कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं, जो 6 अलग-अलग विद्याओं में हिस्सा ले रहे हैं। प्रोफेसर ज्योत्सना तिवारी ने बताया कि इस बार पारंपरिक कहानी वाचन जैसी विद्या को भी जोड़ा गया है। कार्यक्रम में 30 सब कैटेगिरी हैं। रिजल्ट 5 जनवरी को घोषित होगा और समापन 6 जनवरी को सम्मान कार्यक्रम के साथ होगा।

एनसीईआरटी के डायरेक्टर प्रोफेसर दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि जो पुस्तकें बन रही हैं, उनमें भारतीयता की विशेषता होगी।

यह आयोजन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 3 से 6 जनवरी तक आयोजित किया गया है, जिसमें देशभर से 700 छात्र-छात्रा भाग लेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करना है, जो स्कूल , जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। इसके माध्यम से छात्रों को भारतीय कला और सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम की थीम 'विकसित भारत वर्ष 2047 में भारत के लिए एक दृष्टिकोण' रखी गई है। यह कला उत्सव 2015 से आयोजित किया जा रहा है, और इस साल यह तीसरी बार है जब भोपाल को राष्ट्रीय स्तर पर मेज़बानी का अवसर मिला है।

इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करना और समाज के सभी वर्ग को मुख्य धारा में लाना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.