मुख्यमंत्री ने जबलपुर से की बड़ी घोषणा:रक्षाबंधन पर ‌250 का शगुन; जुलाई में लाड़लियों को 1500

Updated on 17-06-2025 02:05 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम जबलपुर के बेलखेड़ा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जुलाई में लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की मासिक किस्त दी जाएगी। यहां सीएम ने सिंगल क्लिक से लाड़ली बहनों के खातों में 25वीं किस्त भेजी। उन्होंने बताया कि अभी हर महीने बहनों को 1250 रुपए मिल रहे हैं। जुलाई में रक्षाबंधन के शगुन के तौर पर 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।

इस मौके पर जून की 1551 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि भी ट्रांसफर की गई। यह राशि प्रदेश की 1.27 करोड़ बहनों के खातों में पहुंची। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56.68 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों के लिए 341 करोड़ रुपए की राशि जारी की।

पिछले रक्षाबंधन पर भी 250 रु. अति​रिक्त दिए थे

पिछले रक्षाबंधन पर भी लाड़ली बहनों को 1500 रुपए की किस्त जारी की गई थी। इसमें 250 रुपए शगुन के तौर पर दिए गए थे। यह राशि योजना की 15वीं किस्त के रूप में भेजी गई थी। तब प्रदेशभर की महिलाओं के खातों में कुल 1897 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.